Methi Paneer Paratha: सर्दियों की सुबह को खास बनाएं, नाश्ते में तैयार करें स्वाद और खुशबू से भरा मेथी पनीर पराठा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 25 Oct 2025 8:02 AM
methi paneer paratha (AI Image)
Methi Paneer Paratha: सुबह के नाश्ते में पराठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप मेथी पनीर पराठा को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मेथी पनीर पराठा बनाने का तरीका.
Methi Paneer Paratha: सर्दियों के दिनों में सुबह के नाश्ते में पराठा मिल जाए तो दिन की शुरुआत मजेदार हो जाती है. गर्म पराठे के ऊपर एक्स्ट्रा मक्खन खाने के मजे को दोगुना कर देता है. घरों में कई तरह के पराठे बनाए जाते हैं जैसे आलू का पराठा, गोभी पराठा, पालक पराठा जिसे अचार, दही या चटनी के साथ सर्व किया जाता है. अगर आप पराठे में कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं तो आप मेथी पनीर पराठे को बनाएं. आप इस पराठे को टिफिन में भी दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
मेथी पनीर पराठा के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- पानी- जरूरत के अनुसार
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
- मेथी के पत्ते- 1 कप बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- अजवाइन- आधा चम्मच
यह भी पढ़ें- Murmura Uttapam Recipe: ब्रेकफास्ट में झटपट से रेडी करें टेस्टी मुरमुरा उत्तपम
मेथी पनीर पराठा को कैसे तैयार करें?
- मेथी पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा लें. इसमें आप थोड़ा सा नमक, अजवाइन और एक चम्मच तेल डालें. इसमें आप बारीक कटे मेथी के पत्ते को डाल दें. पानी डालकर आटा गूंथ लें. अब आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
- अब भरावन को तैयार करें. इसके लिए एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर को डालें. इसमें आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को मिलाएं.
- अब आटे से लोई बनाएं और बेलन से हल्का सा बेल लें. इसके बीच में आप भरावन को डाल दें और किनारों को जोड़कर इसे बंद कर दें और गोल आकार में बेल लें.
- अब तवा को गर्म करें और पराठे को तवे पर डालें. एक तरफ से पकाने के बाद पराठे को पलट कर दूसरे साइड से पका लें. अब तेल डालें और पराठे को सेंक लें. इसे आप अचार, चटनी या दही के साथ सर्व करें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप पराठे के ऊपर मक्खन को डाल सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










