Wedding Gift Ideas: शादी के मौके पर दें यादगार गिफ्ट, जानिए कुछ शानदार आइडियाज

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Nov 2025 8:11 AM

विज्ञापन

wedding gift ideas ( AI Image)

Wedding Gift Ideas: अगर आप भी शादी में शामिल होने जा रहे हैं और समझ नहीं आ रहा है कि क्या गिफ्ट लेकर जाएं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आइए जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज

विज्ञापन

Wedding Gift Ideas: शादी में शामिल होने के लिए जब घर पर इनविटेशन कार्ड आता है तो खुशी होती है और लोग शादी में जाने की तैयारियों में लग जाते हैं. कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक की पूरी तैयारी कर लेते हैं. शादी में जाना है तो साथ में गिफ्ट भी ले जाना पड़ता है. अक्सर लोगों को ये समझ नहीं आता है कि नए कपल के लिए क्या गिफ्ट लेकर जाएं. आप भी किसी शादी के फंक्शन में शामिल होने जा रहे हैं तो कुछ ऐसा गिफ्ट लेकर जाएं जो यादगार हो और उनके दिल को छू जाए. इस आर्टिकल में आप कुछ गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

डेकोरेशन की चीजें

शादी के बाद कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं. नई जिंदगी की शुरुआत का सबसे खास हिस्सा होता है घर को सजाना. ऐसे में घर सजाने के लिए आप डेकोरेशन की चीजों को दे सकते हैं. आप खूबसूरत पेंटिंग या शोपीस को गिफ्ट में दे सकते हैं. 

किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजें

आप किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों को भी गिफ्ट में दे सकते हैं. आप एयर फ्रायर या ब्लेंडर को दे सकते हैं. ये गैजेट्स किचन में काम को आसान करते हैं और ये चीजें तोहफे में देने के लिए अच्छा ऑप्शन है. आप कप सेट भी गिफ्ट में दे सकते हैं. 

मैचिंग कपड़े दें

आप नए कपल को कुछ प्यारा सा गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उन्हें मैचिंग कपड़े दे सकते हैं. आप मैचिंग टी-शर्ट या जैकेट को गिफ्ट कर सकते हैं. 

ज्वेलरी दे सकते हैं

शादी के खास मौके पर ज्वेलरी को गिफ्ट करना एक अच्छा ऑप्शन है. आप नए जोड़े को ब्रेसलेट या पेंडेंट दे सकते हैं. 

कंबल गिफ्ट करें 

अगर शादी सर्दियों के मौसम में हो रही है तो कुछ ऐसा गिफ्ट दें जो काम का हो. ऐसे में आप कंबल गिफ्ट में दे सकते हैं. आप फर वाले सॉफ्ट ब्लैंकेट को गिफ्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Kids Room Decoration Ideas: बच्चे के कमरे को बनाएं सबसे खास, रूम को डेकोरेट के लिए ट्राई करें ये आइडियाज

यह भी पढ़ें- Decor Ideas: सजाएं अपने लिविंग रूम को कुछ खास अंदाज में, मेहमान देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola