ePaper

Mehndi For Hariyali Teej: पिया के नाम की मेहंदी से सजें इस तीज,देखें ये लव थीम मेहंदी डिजाइन

Updated at : 22 Jul 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Mehndi For Hariyali Teej

Mehndi For Hariyali Teej

Mehndi For Hariyali Teej : आपकी तीज होगी और भी यादगार. हम आपके लिए लेकर आए हैं लव-थीम मेहंदी डिजाइन का एक खास कलेक्शन.

विज्ञापन

Mehndi For Hariyali Teej: हरियाली तीज का त्योहार सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है और इस दिन मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा सा लगता है. यह सिर्फ हाथों को सजाने का जरिया नहीं बल्कि पिया के लिए प्यार और अटूट बंधन का प्रतीक भी है. इस साल आपकी तीज को और भी यादगार बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं लव-थीम मेहंदी डिजाइन का एक खास कलेक्शन.

लव-थीम सिंबल्स : मेहंदी में दिल के आकार के पैटर्न को प्रमुखता से बनाया जाता है जो प्यार का सीधा प्रतीक है. मोर और तोते ये पक्षी अक्सर प्रेम और सुंदरता के प्रतीक माने जाते हैं और मेहंदी में इनका उपयोग बहुत आम है खासकर जब ये एक-दूसरे की ओर देख रहे हों.

मंडला डिजाइन के बीच दिल : पारंपरिक मंडला के अंदर छोटे दिल या इन्फिनिटी सिंबल जोड़ें यह डिजाइन देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते है.

अरेबिक मेहंदी डिजाइन : इनमें अक्सर बड़े फूल, पत्ते और लताओं के फ्लोई पैटर्न होते हैं जो हाथ या पैर के एक हिस्से को कवर करते हैं जिससे नेगेटिव स्पेस (खाली जगह) दिखती है.

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन: इसमें भारतीय डिजाइन की जटिलता और अरेबिक डिजाइन की बोल्डनेस दोनों का समावेश होता है.इसमें अक्सर पुष्प पैटर्न, ज्यामितीय आकृतियां और धार्मिक प्रतीक भी शामिल होते हैं.

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola