Mehndi Design: सावन में शृंगार हो सबसे खास, हाथों में लगाएं ये बेहतरीन मेहंदी डिजाइन
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Aug 2025 10:32 AM
mehndi design ( AI Image)
Mehndi Design: सावन के महीने या फिर किसी त्योहार के लिए महिलाएं मेहंदी लगाती हैं. अगर आप भी मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो इस आर्टिकल से आप खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को चुनें.
Mehndi Design: सावन का महीना हर महिला के लिए बेहद खास होता है. इस मौसम में हर ओर हरियाली छा जाती है और दिल भी कुछ खास अंदाज में सजने संवरने को मचल उठता है. इस महीने में महिलाएं हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनकर अपना शृंगार करती है. तीज और त्योहार के मौके पर महिलाएं हाथों में सुंदर मेहंदी रचाती हैं और इससे उनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. सावन के महीने में सोमवार को लोग व्रत रखते हैं और इस महीने आने वाले त्योहार में भी मेहदी लगाई जाती है. सावन सोमवार का व्रत हो या फिर तीज त्योहार हाथों में आप इन डिजाइन को लगा सकते हैं.
सावन स्पेशल मेहंदी डिजाइन (Sawan Mehndi Design)

सावन के महीने में मेहंदी लगाने की सोच रहे हैं तो आप स्पेशल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इसमें मेहंदी के खूबसूरत पैटर्न के साथ बीच में आप ओम लिखें. ये बहुत ही सुंदर लगेगा आपके हाथों में.
ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन

आप हाथों में ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन को लगाएं. ये एक क्लासिक डिजाइन है. इसमें फूल, पत्तियां और जालियों से मेहंदी बना का पैटर्न एक एलिगेंट लुक देता है. आप इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें.
सिंपल स्टाइल मेहंदी

अगर आप सिंपल मेहंदी को लगाना चाहती हैं तो आप ये डिजाइन को लगाएं. अरेबिक मेहंदी डिजाइन सिंपल पर एलिगेंट होते हैं. इसमें कम भरा हुआ पैटर्न होता है लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए ये बेस्ट हैं.

आप सिंपल मेहंदी में बीच में गोल बनाकर उसके चारों तरफ डिजाइन बना सकते हैं. ये डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगता है.
फुल हैंड फ्लोरल डिजाइन

अगर आप हाथों में डिटेल पैटर्न और भरा-भरा डिजाइन चाह रही हैं तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है. ये आपको खूबसूरत लुक देता है.
ब्यूटीफुल मोर डिजाइन

मेहंदी डिजाइन में आप मोर डिजाइन की मेहंदी को लगा सकते हैं. ये बेहद ही आकर्षक देखने में लगती है. आप इसमें अलग-अलग पैटर्न जैसे फूल या जाली के साथ एक बेहतरीन डिजाइन बना सकते हैं.
कमल फूल पैटर्न डिजाइन

आप मेहंदी डिजाइन में लोटस थीम यानी कमल के फूल से डिजाइन बना सकते हैं. ये त्योहार और सावन के लुक को कंप्लीट करेगा.

यह भी पढ़ें- Mehndi Design: सावन में हाथों में सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, अपने लुक को बनाएं और भी खास
यह भी पढ़ें- Mehndi Design: वेडिंग फंक्शन में मेहंदी से सजाएं हाथ, सुंदर और लटेस्ट डिजाइन के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










