Rabdi Recipe: व्रत हो त्योहार हर मौके पर बनाएं टेस्टी मैंगो मखाना रबड़ी, जानें आसान विधि

rabdi recipe (ai image)
Rabdi Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में मैंगो मखाना रबड़ी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने के साथ दिखने में भी काफी लाजवाब लगती हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में.
Rabdi Recipe: गर्मियों के दिनों में आम की भरमार लगी रहती है. ज्यादातर आम को कच्चा या आम पापड़ या अचार बनाकर लोग खाना पसंद करते हैं. लेकिन इस गर्मी आप आम का आचार या आम पापड़ नहीं एक स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आम से जुड़ी जुड़ी एक खास और स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बताया गया है, जो कि मैंगो मखाना रबड़ी है.यह मिठाई खाने में न सिर्फ टेस्टी लगती है, बल्कि दिखने में भी काफी लाजवाब होती है. आप इसे त्योहारों, घर की पार्टियों या व्रत (उपवास) में खाने के लिए भी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस लेख में घर पर आसानी से मैंगो मखाना रबड़ी बनाने के बारे में विस्तार से.
रबड़ी बनाने की सामग्री
- फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
- मखाना (फॉक्स नट्स) -1 कप
- आम का पल्प (मैंगो प्यूरी) -1 कप (2 पके हुए आम)
- चीनी – 3-4 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
- इलायची पाउडर – आधा चम्मच
- केसर के धागे 6-7
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – सजाने के लिए (बादाम, पिस्ता)
यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी
रबड़ी बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा घी डालकर मखानों को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें. फिर इसे ठंडा होने पर दरदरा क्रश कर लें.
- अब एक भारी पैन में दूध को उबालें, दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं.
- जब दूध लगभग आधा हो जाए, फिर उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें.
- अब इसमें क्रश किए हुए मखाने डालें और 5-7 मिनट तक पकाकर गैस बंद करके दूध को थोड़ा ठंडा होने दें.
- ठंडे हुए दूध में आम की प्यूरी मिलाएं. इसके बाद अब बनी हुई रबड़ी को फ्रिज में 1-2 घंटे अच्छे से ठंडा करें.
- अंत में ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और ठंडा-ठंडा परोसें.
यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क
यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa: क्रंची के साथ हेल्दी भी, घर पर बनाएं मिनटों में साबूदाना डोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










