Mango Kulfi Cheese cake Recipe: मैंगो लवर्स के लिए स्पेशल,ट्राय करें यह कुल्फी स्टाइल चीजकेक

Mango Kulfi Cheese cake Recipe: बिना बेक किए बनाएं ठंडी-मीठी मैंगो कुल्फी चीजकेक रेसिपी जिसमें है आम का स्वाद, कुल्फी की ठंडक और चीजकेक की क्रीमी मिठास .
Mango Kulfi Cheese cake Recipe: गर्मियों में हर कोई आम खाना पसंद करता है. आम की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहें हैं जो बेहद ही टेस्टी होगा. आज हम आपके लिये लाये हैं एक यूनिक और शानदार डेजर्ट मैंगो कुल्फी चीजकेक. यह रेसिपी पारंपरिक कुल्फी के स्वाद और चीजकेक की मलाईदार टेक्सचर का ऐसा मेल है जिसे देखकर हर कोई वाह कह उठेगा. इसमें बेकिंग की कोई झंझट नहीं है. बिना ओवन के सिर्फ फ्रिज में सेट होने वाली यह डेजर्ट रेसिपी स्वाद में भी बेस्ट है.
बेस के लिए
- 1 कप मैरी बिस्किट या डाइजेस्टिव बिस्किट (क्रश किए हुए)
- 4-5 टेबलस्पून पिघला हुआ मक्खन
फिलिंग के लिए
- 1 कप क्रीम चीज (या हंग कर्ड / मलाई पनीर)
- ½ कप मावा (खोया)
- 1 कप आम की प्यूरी (फ्रेश या केन)
- ½ कप कंडेंस्ड मिल्क (स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
- ½ कप व्हिपिंग क्रीम
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1 टेबलस्पून गुलाब जल (वैकल्पिक)
- 1 टेबलस्पून जिलेटिन या 1½ टेबलस्पून ऐगर-ऐगर (पानी में घुला हुआ)
बनाने की विधि
- बेस तैयार करें : क्रश किए हुए बिस्किट में पिघला हुआ मक्खन मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. इसे चीजकेक टिन या ग्लास कप्स में दबाकर एक लेयर बनाएं. फ्रिज में 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने रखें.
- कुल्फी फ्लेवर चीजकेक फिलिंग बनाएं: क्रीम चीज, मावा, आम की प्यूरी, कंडेंस्ड मिल्क, इलायची पाउडर और गुलाब जल को एक बाउल में अच्छी तरह फेंटें.इसमें घुला हुआ जिलेटिन/ऐगर ऐगर डालें और फिर से मिक्स करें.अब व्हिपिंग क्रीम को हल्का फेंटकर उसमें मिला दें.
- असेंबल और सेट करें : तैयार मिक्सचर को बिस्किट बेस पर डालें और चिकना करें. इसे कम से कम 6-8 घंटे या ओवरनाइट फ्रिज में सेट होने के लिए रखें.
- सर्व करें : ऊपर से आम के टुकड़े, पिस्ता स्लाइस या गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं. ठंडा-ठंडा सर्व करें और गर्मियों का मीठा मजा लें.
Also Read : Cheese Chutney Paratha Roll Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी चीज चटनी पराठा रोल कुछ ही मिनटों में ऐसे करें तैयार
Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




