व्हाट्सऐप फैमिली ग्रुप में शख्स ने भेजा मैसेज, पढ़ते ही रोने लगी बीवी, क्या था कारण

Updated:
विज्ञापन
व्हाट्सऐप फैमिली ग्रुप में शख्स ने भेजा मैसेज, पढ़ते ही रोने लगी बीवी, क्या था कारण

Bizarre News: जयपुर से एक शख्स के गुमशुदा होने की खबर आयी है. इस गुमशुदगी को लेकर उसके परिवार वालों ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

Bizarre News: आज के समय में शायद हो कोई ऐसा हो जो कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करता हो. सोशल मीडिया एक यह एक ऐसा वर्चुअल वर्ल्ड है जिसके जरिये हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से महज एक क्लिक में जुड़े हुए रहते हैं. अगर तुलना की जाए पहले के जमाने से तो अब ज़माना काफी बदल चुका है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना काफ़ी मजेदार होता है यह कई तरह की संभावनाओं को सच बनाता है. लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक बुरे ख्वाब की तरह हो जाता है. हाल ही में राजस्थान से एक मामला सामने आया है. बता दें जयपुर के एक व्यापारी ने व्हाट्सऐप फैमिली ग्रुप में एक ऐसा मैसेज भेजा जिसे पढ़ने के बाद घर के सभी मेंबर्स के होश उड़ गए. चलिए जानते हैं आखिर यह मामला है क्या.

क्या है पूरा मामला

सामने आयी जानकारी के अनुसार यह मामला शास्त्री नगर थाने का है. यहां प्रह्लाद माहेश्वरी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गयी है. जानकारी के अनुसार प्रह्लाद सांवरिया सेठ दर्शन के लिए गया हुआ था लेकिन उसके बाद कभी लौटकर ही नहीं आया. जब परिवार वालों ने उससे सम्पर्क करने की कोशिश की तो भी उसका फ़ोन बंद आ रहा था. आगे जांच करते हुए पता चला कि फोन बंद होने से पहले प्रह्लाद ने दो बार अपने घर पर बात की थी. बात करने के बाद उसने व्हाट्सऐप के फैमिली ग्रुप पर एक मैसेज डाला और गायब हो गया.

Also Read: Bizarre News: 5 करोड़ की लॉटरी जितने के बाद जानिए इस शख्स ने सबसे पहले क्या किया

Also Read: Bizarre News: एयरपोर्ट से महिला ने खरीदा सूटकेस, खोलते ही उड़ गए होश, जानें क्या था कारण

Also Read: Bizarre News: बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट किया नोटो से भरा बैग,असलियत जान लड़की पहुंची पुलिस स्टेशन

आखिरी मैसेज में क्या था ऐसा

प्रह्लाद माहेश्वरी के चचेरे भाई परमेश्वर माहेश्वरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार के दिन प्रह्लाद सांवरिया सेठ दर्शन के लिए निकला था. बाद में उसने दो बार घर पर फ़ोन भी किया था. फोन पर प्रह्लाद ने बताया कि वह दर्शन करके वापस आ रहा है. लेकिन बाद में करीबन शाम के 5 बजे उसने व्हाट्सऐप के फैमिली ग्रुप में एक मैसेज भेजा. इस मैसेज में केवल चार शब्द लिखे हुए थे. इस मैसेज में उसने लिखा था अलविदा लाइफ, राधे-राधे. जब मैसेज पाकर घर वालों ने प्रह्लाद को फोन किया तो उसका फोन बंद आने लगा.

मामले की रिपोर्ट दर्ज

जैसे ही प्रह्लाद ने यह मैसेज भेजा सभी परिवार वाले घबरा गए. परिवार वालों ने प्रह्लाद की मिसिंग रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट चुकी है. मामले से जुड़ी जो हालिया रिपोर्ट सामने आयी है उसके अनुसार प्रह्लाद की अभी तक खोज नहीं हो पायी है.

Also Read: Bizarre News: खतरनाक जहर को पीकर भी जिंदा बच गया ये इंसान, हरकतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola