ePaper

Malai Kofta Biryani Recipe: कुछ ही मिनटों में बनाएं शाही मलाई कोफ्ता बिरयानी, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Updated at : 25 Jun 2025 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Malai Kofta Biryani Recipe: कुछ ही मिनटों में बनाएं शाही मलाई कोफ्ता बिरयानी, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Malai Kofta Biryani Recipe: जब मलाईदार कोफ्तों का स्वादिष्ट मेल होता है मसालेदार बिरयानी के साथ तब यह खाने में लगता है और भी लाजवाब.जानें खास मौकों और पार्टी के लिए एक परफेक्ट रेसिपी.

विज्ञापन

Malai Kofta Biryani Recipe : हर कोई खाने में कुछ ऐसा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं जिसे देखते ही लोगाें के मुंह में पानी आ जाए. मलाई कोफ्ता बिरयानी की आसान रेसिपी जो आपके खाने को शाही बना देगा. इसे बनाना जितना आसान है इसका स्वाद उतना ही शानदार है. जब आप इसे परोसेंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा और रेसिपी पूछे बिना नहीं रह पाएगा. यह खास डिश किसी भी मौके के लिए परफेक्ट है चाहे मेहमान आएं हों या आप कुछ खास खाना चाहते हों. तो चलिए बिना देर किए बनाते हैं यह लाजवाब मलाई कोफ्ता बिरयानी.

सामग्री

कोफ्ते के लिए

  • पनीर: 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • उबले आलू: 2 मध्यम आकार के (मैश किए हुए)
  • कॉर्नफ्लोर/मैदा: 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च: 1 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया: 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

ग्रेवी के लिए

  • प्याज: 2 मध्यम आकार की (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • टमाटर: 2 मध्यम आकार के (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
  • काजू: 10-12 (गरम पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें)
  • दही: 1/2 कप (फेंटी हुई)
  • फ्रेश क्रीम/मलाई: 1/2 कप
  • गरम मसाला: 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच (स्वादानुसार)
  • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
  • जीरा: 1 चम्मच
  • तेज पत्ता: 1
  • दालचीनी: 1 छोटा टुकड़ा
  • हरी इलायची: 2-3
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल/घी: 2 बड़े चम्मच

बिरयानी राइस के लिए

  • बासमती चावल: 2 कप (30 मिनट भिगोकर रखें)
  • प्याज: 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ या लंबा कटा हुआ)
  • तेज पत्ता: 1
  • दालचीनी: 1 इंच का टुकड़ा
  • हरी इलायची: 2
  • लौंग: 3-4
  • नमक: स्वादानुसार
  • घी/तेल: 2 बड़े चम्मच
  • पानी: आवश्यकतानुसार (चावल के लिए)
  • केसर के धागे: थोड़े से (गर्म दूध में भिगोए हुए, वैकल्पिक)
  • बिरयानी मसाला: 1 चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

  • कोफ्ते तैयार करें: एक बड़े कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मैश किए हुए आलू, कॉर्नफ्लोर, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाएं.इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें.एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर कोफ्तों को सुनहरा भूरा होने तक तल लें. तलने के बाद अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें.
  • ग्रेवी बनाएं :उसी कड़ाही में थोड़ा तेल/घी गरम करें. जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी और हरी इलायची डालें.जब मसाले चटकने लगें तो बारीक कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट और भूनें.टमाटर की प्यूरी डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं.हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर पकाएं.काजू का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं.
  • चावल पकाएं:बासमती चावल को उबालें (70% तक पकाएं), पानी छान लें.मसाले, पुदीना, धनिया और घी डालकर मिला लें.
  • बिरयानी लेयरिंग: एक भारी तले वाले बर्तन में पहले चावल, फिर मलाई कोफ्ता ग्रेवी की लेयर लगाएं.ऊपर से फ्राइड प्याज, केसर दूध और थोड़ा घी डालें.ढक्कन लगाकर 10 से 12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
  • परोसने का तरीका:रायता, सलाद और पापड़ के साथ गर्मागर्म परोसें.ऊपर से थोड़ा और क्रीम या धनिया पत्ता डालकर गार्निश करें.

Also Read : Aloo Corn Tikki Roll Recipe: क्रिस्पी आलू कॉर्न टिक्की रोल,बनाने में आसान और खाने में लाजवाब

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola