ePaper

Makke Ka Halwa Recipe: अक्षय तृतीया पर बनाएं मक्के का हलवा का भोग,मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Updated at : 23 Apr 2025 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
Makke Ka Halwa Recipe: अक्षय तृतीया पर बनाएं मक्के का हलवा का भोग,मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Makke Ka Halwa Recipe : आज हम आपको मक्का की हलवा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जाे कुछ ही मिनटों में तैयार हो जायेगी.

विज्ञापन

Makke Ka Halwa Recipe: अक्षय तृतीया पर इस बार मां लक्ष्मी काे मक्के का हलवा का भोग लगाएं ताकि घर में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का वास हो. यह स्वादिष्ट और सेहतमंद मिठाई न केवल मां लक्ष्मी को प्रिय है बल्कि यह सेहत के लिये भी बेहद ही फायदेमंद होती है. आज हम आपको मक्का की हलवा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जाे कुछ ही मिनटों में तैयार हो जायेगी.

सामग्री

  • मक्का का आटा – 1 कप
  • घी – 2-3 बड़े चम्मच
  • दूध – 2 कप
  • चीनी – 1 कप
  • सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश) – 1/4 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
  • केसर (वैकल्पिक) – 1 चुटकी

विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें.
  • मक्का का आटा डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक भूनें. इसमें कुछ मिनट लग सकते हैं.
  • अब इसमें दूध डालें और लगातार हिलाते रहें ताकि गांठें न बनें.
  • जब मक्का का आटा पूरी तरह से दूध को सोख ले तब चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • फिर इसमें सूखे मेवे डालकर और इलायची पाउडर डालें. आप चाहें तो थोड़ा केसर भी डाल सकते हैं.
  • हलवा गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें.
  • अब मक्के का हलवा तैयार है. इसे एक सुंदर प्लेट में निकालें और मां लक्ष्मी को अर्पित करें.

Also Read : Pizza Dhokla Recipe: बोरिंग नाश्ते को कहें बाय-बाय, ट्राय करें पिज्जा ढोकला

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola