ePaper

घर पर आसानी से बनाएं ड्राई फ्रूट्स, आजमाएं ये ईजी उपाय

Updated at : 02 Dec 2023 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
घर पर आसानी से बनाएं ड्राई फ्रूट्स, आजमाएं ये ईजी उपाय

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है ये तो सभी जानते हैं और इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में भी. लेकिन कितना अच्छा हो अगर आप घर पर ही अपनी पसंद का ड्राईफ्रूट्स तैयार करें. यहां मौजूद है सिंपल उपाय.

विज्ञापन
undefined

घर पर ड्राई फ्रूट्स बनाना उतना कठिन नहीं है जितना लोग सोचते हैं. बस आपको पता होना चाहिए कि इस कैसे बनाना है. इसके लिए अपनी पसंद के विंटर फ्रूट्स को चुनें. जैसे सेब, नाशपाती, अंजीर, खुबानी, आलूबुखारा, अंगूर

undefined

बहुत लोगों को सूखे मेवे बहुत पसंद आते हैं लेकिन कई सूखे मेवे बहुत लोगों की जेब के लिए भारी भी पड़ता है. ऐसे में अपनी फेवरेट विंटर फलों का उपयोग करके सूखे मेवे बना सकते हैं.

undefined

घर पर आसानी से सर्दियों के फलों से सूखे मेवे बनाना प्राकृतिक गुणों के साथ उनके पोषक तत्वों, स्वाद और सुगंध को बनाए रखने का शानदार तरीका है.

undefined

घर पर सूखे मेवे तैयार करने के लिए सबसे पहले सर्दियों के ताजे, पके फलों को चुनें . इसे अच्छे से धो लें और थपथपा कर सुखा लें. फलों को छीलकर मनचाहे आकार और साइज़ में काट लें. एक समान सुखाने के लिए इसकी कटिंग एक जैसी होनी चाहिए. आप चाहे तो फलों के बीज को हटा सकते हैं.

undefined

फलों की ताज़गी बनाए रखने और सूखे मेवों को भूरा होने से बचाने के लिए, फलों के टुकड़ों को पानी और नींबू के रस के मिश्रण में कुछ मिनट के लिए डूबोए. नींबू के रस में मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड फलों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करता है.

undefined

धूप में फलों के टुकड़ों को एक ट्रे पर रखकर आप सूखा सकती हैं. फलों को धूल और कीड़ों से बचाने के लिए जाली से ढकें. इस तरीके से सूखे मेवे बनाने में कुछ दिन लग सकते हैं.

undefined

ओवन में सुखाकर भी सूखे मेवे बना सकते हैं. फलों के टुकड़ों का बेकिंग शीट पर सजाकर अपने ओवन को सबसे कम तापमान पर सेट करें और फलों को बीच-बीच में पलटते हुए कई घंटों तक सूखने दें. आप फलों को सुखाने और डिहाईड्रेट करने के लिए एयरफ्रायर का भी यूज कर सकते हैं.

undefined

सूखे मेवे बनाने के बाद अब बारी आती है इसे स्टोर करने की.जब ये सूखे मेवे तैयार होते हैं तो इसमें नमी नहीं होती लेकिन लचीले जरूर होते हैं. यह ध्यान रखना चाहिए कि वे चिपचिपे नहीं हो और फलों को अधिक सुखाने से वे सख्त हो सकते हैं और स्वाद कम हो जाता है. सूखे मेवों को स्टोर करने से पहले इसे पूरी तरह ठंडा होने दें

undefined

सूखे मेवों को स्टोर करने के लिए इसे एयरटाइट कंटेनर या दोबारा सील होने वाले बैग में रखें और ठंडी, अंधेरी जगह पर रखें. अगर अच्छे से सुखाया गया हो तो ये कई महीनों तक चल सकते हैं.

Also Read: कुछ भी खाने के बाद सीने में जलन से हैं परेशान, रामबाण हैं ये उपाय
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola