Mahashivratri Mehndi Designs: महाशिवरात्रि के मौके पर लगाएं ये खास मेहंदी डिजाइन

Updated:
विज्ञापन
Mahashivratri Mehndi Designs
Mahashivratri Mehndi Designs

Mahashivratri Mehndi Designs: अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद हैं पर बिजी शेड्यूल के कारण आप स्पेशल ओकेजन पर भी मेहंदी नहीं लगवा पाती हैं तो इस महाशिवरात्रि के मौके पर आप अपने लिए थोड़ा समय निकालकर मेहंदी लगवा सकती हैं.

विज्ञापन

Mahashivratri Mehndi Designs: अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद हैं पर बिजी शेड्यूल के कारण आप स्पेशल ओकेजन पर भी मेहंदी नहीं लगवा पाती हैं तो इस महाशिवरात्रि के मौके पर आप अपने लिए थोड़ा समय निकालकर मेहंदी लगवा सकती हैं. इससे आपकी महाशिवरात्रि और भी खास बन जाएगी. इस आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे कुछ यूनिक और क्विक मेहंदी डिजाइन्स जो दिखने में खूबसूरत भी लगेंगी और साथ ही आसानी से कम समय में लग भी जाएंगी. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन- अगर आपको फुल पसंद हैं तो आप अपनी मेहंदी में भी फुल की डिजाइन बनवा सकती हैं. इसे युनीक दिखाने के लिए आप इसमें गुलाब का आकार बनवा सकती हैं जो बहुत ही सुंदर दिखेगा. गोल मेहंदी डिजाइन- अगर आप कोई सिम्पल डिजाइन की मेहंदी लगवाना पसंद है तो आप अपनी हथेलियों पर राउंड शेप में मेहंदी लगवा सकती हैं. डिटेलिंग वाली मेहंदी डिजाइन- अगर आपको सेम पैटर्न के डिजाइन चाहिए तो ये डिजाइन आप लगवा सकती हैं. इसमें आप हथेलियों पर 2 अलग तरह के पैटर्न बनवा सकती हैं साथ ही कलाई पर भी अलग डिजाइन बनवा सकती हैं जो यूनिक भी दिखेंगे और काफी अट्रैक्टिव लगेंगे. फुल लेंथ मेहंदी- अगर आपकी अभी हाल ही में शादी हुई है तो आप अपने पूरे हाथों में मेहंदी लगवा सकती हैं. इस डिजाइन को आप अपने दोनों में हाथों में लगवा सकती हैं. ये आपकी हाथों को पूरी तरह से कवर करेंगे.

Also Read : Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत-राधिका के ग्रैंड प्री वेडिंग में इन मोमेंट्स ने जीता सबका दिल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola