ePaper

Maha Shivaratri: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न पहनें यह रंग,नहीं तो महादेव हो सकते हैं नाराज

Updated at : 24 Feb 2025 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
Maha Shivaratri Fasting During Periods

Maha Shivaratri Fasting During Periods

Maha Shivaratri : जानिए उन रंगों के बारे में जिन्हें इस दिन पहनने से बचना चाहिए और साथ ही कुछ खास ज्योतिष उपाय जो महादेव की विशेष आशीर्वाद प्राप्ति में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Maha Shivaratri : महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर होता है जब भक्त अपनी श्रद्धा और आस्था से महादेव को प्रसन्न करने के लिए उपवास, पूजा और अभिषेक करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन किसी विशेष रंग के कपड़े पहनने से भगवान शिव नाराज भी हो सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि पर कुछ खास रंग पहनने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है जबकि कुछ रंगों से बचना चाहिए. जानिए उन रंगों के बारे में जिन्हें इस दिन पहनने से बचना चाहिए और साथ ही कुछ खास ज्योतिष उपाय जो महादेव की विशेष आशीर्वाद प्राप्ति में मदद कर सकते हैं.

हरा रंग भगवान शिव को है प्रिय

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना सबसे शुभ माना जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार भगवान शिव प्रकृति प्रेमी हैं और उन्हें हरा रंग अत्यधिक प्रिय है. पूजा के दौरान हरे रंग के बेल पत्र, धतूरा और भाग चढ़ाने की परंपरा है. यदि आपके पास हरे रंग के कपड़े नहीं हैं तो आप सफेद, लाल, पीला या ऑरेंज रंग के कपड़े पहन सकते हैं.

काले रंग के कपड़े पहनने से बचें

महाशिवरात्रि के दिन मंदिर जाने से पहले यह ध्यान रखें कि काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने के लिए न जाएं. शास्त्रों में कहा गया है कि काले रंग के कपड़े पहनने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं. इसलिए पूजा के लिए हमेशा साफ, पवित्र और शुभ रंगों के कपड़े पहनकर जाएं.

Also Read : Maha Shivaratri Bangles Designs: महा शिवरात्रि पर पहनें ये क्लासिक चूड़ियां, पियाजी की नजरें नहीं हटेंगी आपके हाथों से

स्वच्छ और पवित्र मन से करें पूजा

भगवान शिव की आराधना के समय यह भी जरूरी है कि आप स्वच्छ और पवित्र मन से पूजा करें.साफ-सुथरे कपड़े पहनकर मंदिर जाएं और ध्यान रखें कि भगवान के समक्ष जाने से पहले आपका मन पवित्र हो.महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के आशीर्वाद के लिए एक अहम अवसर है इसलिए इन सरल उपायों का पालन करके आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read : Mahashivratri Belpatra Importance: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को अर्पित करें बेलपत्र, खुल जाएंगी आपकी किस्मत

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola