ePaper

प्यार मांगता है परवाह, पार्टनर को कुछ ऐसे कराएं स्पेशल होने का एहसास

Updated at : 26 Nov 2023 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
प्यार मांगता है परवाह, पार्टनर को कुछ ऐसे कराएं स्पेशल होने का एहसास

प्यार ऐसा शब्द है जिसे जताने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती. हां आंखों से हाव-भाव से यहां तक कि आपकी केयर से भी ये बयां हो जाता है कि आप किससे कितना प्यार करते हैं. लेकिन कुछ लोग अपने प्यार को जता नहीं पाते. चाहे अपनी जांन क्यूं ना छिड़कते हों. उन्हें याद रखना चाहिए कि प्यार भी परवाह मांगता है.

विज्ञापन
undefined

Love And Relationship Tips : आप अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं लेकिन किसी भी कारणवश उसे जता नहीं पाते तो आपको थोड़ा समझने की जरूरत है.

undefined

प्यार को सरप्राइज तरीके से जताना आपके रिश्ते में नया रोमांस ला सकता है इसके लिए अलमारी हो या फिर मिरर या किचन एरिया, वहां अपनी जज्बातों से भरे लव लेटर को छिपा दीजिए.

undefined

छुट्टी वाले दिन अचानक उनकी नींद टूटने से पहले आप पार्टनर की पसंद का कुछ ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं. यकीन मानिए यह नाश्ता पेट में नहीं दिल के रास्ते उतरेगा.

undefined

आप अचानक बिना बताए कोई बढ़िया सी मूवी की प्लानिंग बना सकते हैं या फिर पार्क हो या फिर बाहर का डिनर. ये आत्मीय पलों को और भी बढ़ाते हैं.

undefined

वक्त डिजिटल दुनिया का है. ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है लेकिन आप उससे बहुत प्यार करते है और मिस कर रहे तो उसके करीब होने का एहसास दिलाने के लिए मोबाइल गैलरी के स्टेटस में उनकी प्यारी तस्वीरों को सजा सकते हैं.

undefined

पार्टनर को खाने में क्या पसंद है वो आपसे भला कौन जानेगा. ऐसे में घर भी आप फेवरेट डिश बना सकते हैं या फिर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं.

undefined

स्पेशल डे को कभी ना भूलें, जैसे कि बर्थडे, एनिवर्सिरी वगैरह, प्यार से प्यार को स्पेशल तारीख पर विश करना आपके रिश्ते को मजबूती देने के साथ ओर भी करीब लाता है

undefined

पार्टनर की पसंद या फिर जरूरतों के आधार पर सरप्राइज गिफ्ट खरीदकर दें.

undefined

पार्टनर को कितना प्रेम करते हैं, उसके जताने के लिए कभी – कभी उन्हें बेवजह गले लगाना, हाथ पकड़कर चलना या थामे रहना और प्यार भरी मुस्कान के साथ उन्हें भी मुस्कुराने देना चाहिए.

undefined

जब भी मौका मिले अपने पार्टनर की तारीफें जरूर करें, इससे रिश्तों में मधुरता आती है. बच्चों के सामने या परिवार के सामने ऐसा करने से यह पता चलता है कि आपका पार्टनर आपकी लाइफ में क्या मायने रखता है.

Also Read: Numerology : मिलते ही दिल जीत लेते हैं ऐसे लोग पसंद नहीं दखलअंदाजी, चेक करें कौन हैं वे
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola