ePaper

Linen Saree Latest Design: लिनेन साड़ियों का बढ़ता क्रेज,जानें लेटेस्ट डिजाइन ट्रेंड्स

Updated at : 18 Jun 2025 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
Linen Saree Latest Design: लिनेन साड़ियों का बढ़ता क्रेज,जानें लेटेस्ट डिजाइन ट्रेंड्स

Linen Saree Latest Design: जानिए 2025 के लेटेस्ट लिनेन साड़ी डिजाइन और फैशन ट्रेंड्स जो इस गर्मी में आपके स्टाइल को नया आयाम देंगे.

विज्ञापन

Linen Saree Latest Design: गर्मी का मौसम आते ही हर किसी की पहली चाहत होती है स्टाइल में रहना लेकिन बिना किसी परेशानी के. ऐसे में लिनेन साड़ियां फैशन की दुनिया में एक बार फिर से छा गई हैं. हल्के, हवादार और नेचुरल फेब्रिक से बनी ये साड़ियां न सिर्फ गर्मी में आराम देती हैं बल्कि आपको एक ट्रेंडी और एलिगेंट लुक भी देती हैं.

चाहे ऑफिस हो या पार्टी ये साड़ियां हर मौके के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो रही हैं. आइए जानते हैं इस साल के सबसे ट्रेंडिंग और खूबसूरत लिनेन साड़ी डिजाइन के बारे में.

पेस्टल और अर्थी टोन: हल्के पेस्टल शेड्स जैसे मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू, लैवेंडर, पीच और अर्थी टोन जैसे बेज, ऑफ-व्हाइट, ऑलिव ग्रीन की डिमांड काफी ज्यादा है.ये रंग आंखों को सुकून देते हैं और गर्मी के लिए परफेक्ट हैं.

जरी बॉर्डर और एम्ब्रॉयडरी: कई डिाइनर अब लिनेन साड़ियों में सटल जरी बॉर्डर या हल्की एम्ब्रॉयडरी का काम कर रहे हैं जो आपको पार्टी या सेमी-फॉर्मल इवेंट्स के लिए भी परफेक्ट लुक देता है.

डिजाइनर ड्रेप्स और बेल्टेड साड़िया : यूथ के बीच बेल्ट के साथ स्टाइलिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है जो साड़ी को मॉडर्न लुक देता है. इसके साथ ही, स्कार्फ, जैकेट या शॉर्ट कुर्ती के साथ लेयरिंग भी खूब चलन में है.

हैंड-ब्लॉक प्रिंट्स और डिजिटल प्रिंट्स: पारंपरिक हैंड-ब्लॉक प्रिंट्स के साथ-साथ फ्लोरल, ज्यामितीय और एब्स्ट्रेक्ट डिजाइन में डिजिटल प्रिंटेड लिनेन साड़ियां भी काफी पसंद की जा रही हैं.

Also Read : Trending Saree Styles: बोरिंग साड़ी को कहें अलविदा,ऐसे बनिए ट्रेंडसेटर

Also Read : Glass and Metal Mix Bangles: हर आउटफिट के लिए हैं परफेक्ट, कांच और मेटल की मिक्स चूड़ियां

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola