Lauki Paratha Recipe: घर पर बनाएं नरम और खस्ता लौकी पराठा,बच्चों को भी आएगा पसंद

Updated at : 05 May 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Lauki Paratha Recipe: घर पर बनाएं नरम और खस्ता लौकी पराठा,बच्चों को भी आएगा पसंद

Lauki Paratha Recipe : बस कुछ ही मिनटों में घर में मौजूद बेसिक सामग्री से ये लौकी पराठा तैयार हो जाएगा.जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आएगा.

विज्ञापन

Lauki Paratha Recipe: क्या आपके बच्चे सब्जी खाने में नाक और मुंह सिकोड़ते हैं तो हम आज आपके लिये लाये हैं एक ऐसी रेसिपी जिसे खाकर हर कोई उंगली चाटता रह जाएगा. जी हां हम बात कर रहें हैं लौकी के पराठाें की. यह पराठा सिर्फ नरम और खस्ता ही नहीं होता है बल्कि हेल्दी और पेट भरने वाला भी होता है.बस कुछ ही मिनटों में घर में मौजूद बेसिक सामग्री से ये लौकी पराठा तैयार हो जाएगा.जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आएगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

सामग्री

  • लौकी – 1 (कद्दूकस की हुई)
  • आटा – 2 कप
  • प्याज – 1 (बारीक कटा)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • जीरा – 1 टीस्पून
  • हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
  • तेल – आवश्यकतानुसार
  • नमक – स्वादानुसार

विधि

  • कद्दूकस की हुई लौकी और बारीक कटा प्याज एक बर्तन में डालें.
  • इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, हरी धनिया पत्ती और नमक मिलाएं.
  • इस मिश्रण को आटे में मिलाकर नरम आटा गूंथ लें.
  • आटे की छोटी लोइयां बनाकर बेलन से बेलें.
  • तवे पर तेल लगाकर पराठे को दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेंकें.
  • इस पराठे को दही, रायता या चटनी के साथ परोसें.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola