Lauki Idli Recipe: चावल की इडली भूल जाएंगे, लौकी से 30 मिनट में ऐसे बनाएं, हर कोई हो जाएंगे दीवाने
Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Sep 2025 11:04 PM
प्लेट में सजी लौकी की इडली और साथ में है सांभर, चटनी, Pic Credit- Meta AI
Lauki Idli Recipe: लौकी की इडली बनाने की ये आसान रेसिपी 25-30 मिनट में तैयार हो जाएगा. यह हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता बच्चों और बड़ों हर किसी को पसंद आएगा. इस लेख में जानिये ये आसान रेसिपी.
Lauki Idli Recipe: नाश्ते में कुछ हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो लौकी की इडली आपके लिए परफेक्ट विकल्प है. अक्सर लोग नाश्ते में सिर्फ पारंपरिक इडली, पराठा या टोस्ट ही बनाते हैं. लेकिन लौकी की इडली न सिर्फ हेल्दी है बल्कि इसका स्वाद भी बच्चों और बड़े हर किसी को पसंद आएगा. चूंकि लौकी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मौजूद होते हैं, जो पेट को हल्का रखने के साथ साथ दिनभर शरीर को एनर्जेटिक रखते हैं. इसके अलावा, यह इडली आसानी से पचने के साथ डायबिटीज या वजन नियंत्रण कर रहे लोगों के लिए भी बेहतरीन नाश्ता है. घर पर लौकी की इडली बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि इससे आपके नाश्ते की थाली में हेल्दी टच भी आ जाता है. आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि कैसे आप आसानी से स्वादिष्ट और मुलायम लौकी की इडली घर पर बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसे आप 30-25 मिनट में आसानी से बना सकते हैं.
सामग्री
- 1 कप रवा (सूजी)
- 1/2 कप घिसी हुई लौकी
- 1/4 कप दही
- 1/2 चम्मच राई
- 1/2 चम्मच तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा (अगर जरूरत हो)
Also Read: रोटी बनती है सख्त? तो अपनाएं ये 6 ट्रिक्स, मुंह में मक्खन की तरह घुलेगी
लौकी इडली बनाने का तरीका
- सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर मिक्सर ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें.
- इसके बाद दूसरे बर्तन में रवा, दही और नमक डालकर मिला लें.
- फिर पीसी हुई लौकी को रवा, दही और नमक के मिश्रण में डालें और अच्छे से मिला लें.
- राई को तेल में चटकाए और उस मिश्रण में डालें.
- अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाएं और 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
- इडली स्टीमर को गर्म करें और फिर उस मिश्रण को इडली स्टैंड में डालकर 10-12 मिनट स्टीम करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










