ePaper

Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

Updated at : 30 Apr 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

Latest Silver Bracelet Design: अपने खूबसूरत हाथों को सजाएं घुंघरू वाला ब्रासलेट से. ट्राय करें लेटेस्ट ब्रासलेट डिजाइन.

विज्ञापन

Latest Silver Bracelet Design: आजकल हर कोई अपने लुक को यूनिक और ट्रेंडिंग बनाना चाहता है और जब बात हो एथनिक एक्सेसरीज की तो घुंघरू वाला ब्रासलेट एक स्टाइल स्टेटमेंट बन कर उभरा है. इसकी झंकार न सिर्फ कानों में गूंजती है बल्कि पूरे आउटफिट को खास बना देती है.

लेयर्ड घुंघरू ब्रासलेट में दो या तीन पतली ब्रास की चेन एक साथ जुड़ी होती हैं और प्रत्येक चेन पर अलग-अलग आकार के घुंघरू लगे होते हैं.अलग-अलग आकार के घुंघरू चलने पर एक दिलचस्प ध्वनि पैटर्न बनाते हैं.

घुंघरू और लटकन वाला ब्रासलेट में घुंघरू के साथ-साथ छोटे-छोटे ब्रास या अन्य धातुओं के लटकन जैसे पत्ती, फूल, तारे, ओम भी लगे होते हैं.

चौड़ा घुंघरू कफ ब्रासलेट डिजाइन यह एक चौड़ा ब्रास का कफ होता है जिस पर कई सारे छोटे-छोटे घुंघरू एक साथ लगे होते हैं. यह एक बोल्ड और स्टेटमेंट पीस है जो किसी भी आउटफिट को तुरंत खास बना देता है.

घुंघरू और नक्काशी वाला ब्रासलेट में ब्रास की पट्टी पर सुंदर नक्काशी की जाती है और उस पर छोटे-छोटे घुंघरू लगाए जाते हैं. नक्काशी में पारंपरिक भारतीय रूपांकन या आधुनिक ज्यामितीय डिजाइन हो सकते हैं.

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola