ePaper

Latest Payal Design For Teej:पिया की नजरें रहेंगी आप पर,तीज पर पहनें ये लेटेस्ट पायल डिजाइन

Updated at : 18 Aug 2025 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Payal Design For Teej:पिया की नजरें रहेंगी आप पर,तीज पर पहनें ये लेटेस्ट पायल डिजाइन

Latest Payal Design For Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के लिए चुनें ये लेटेस्ट और खूबसूरत पायल डिजाइन जो आपके हर कदम को बनाए खास.

विज्ञापन

Latest Payal Design For Teej: तीज का त्यौहार हर सुहागिन के लिए बेहद खास होता है.इस दिन हर पत्नी अपने पति के लिए सोलह श्रृंगार करके सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है और श्रृंगार तो पायल की खनक के बिना अधूरा सा लगता है.

Latest Payal Design For Teej

अगर आप भी इस तीज अपने पिया के लिए कुछ ऐसा खास पहनना चाहती हैं कि उनकी नजरें आप पर से हटें ही न तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं.

घुंघरू वाली पायल

यह डिजाइन हमेशा फैशन में रहता है और तीज जैसे त्यौहार के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इसमें लगी घुंघरू की खनक आपके हर कदम को और भी मधुर बना देगी. इसमें आप पतले या मोटे घुंघरू दोनों तरह के डिजाइन चुन सकती हैं.

घुंघरू वाली पायल

स्टोन और कुंदन वर्क वाली पायल

अपने पायल में रंग भरने के लिए आप स्टोन, कुंदन या रंगीन मीनाकारी वाले डिजाइन चुन सकती हैं. ये पायल आपके लहंगे या साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगेंगे और आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे.

स्टोन और कुंदन वर्क वाली पायल

हम आपके लिए तीज 2025 के लिए चुने गए लेटेस्ट और सबसे खूबसूरत पायल डिजाइन का एक खास कलेक्शन लाए हैं.ये डिजाइन्स न सिर्फ ट्रेंडी हैं बल्कि आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देंगे.

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर पायल

आजकल ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर पायल बहुत ट्रेंड में हैं. ये पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह के कपड़ों के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर पायल

Also Read : Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: पायल की छन-छन से धड़केगा साजन का दिल,देखें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड

Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola