ePaper

Latest Payal Design: डेली पहनने के लिए पायल के ये डिजाइन आपके लिए हैं परफेक्ट

Updated at : 06 May 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Payal Design: डेली पहनने के लिए पायल के ये डिजाइन आपके लिए हैं परफेक्ट

Latest Payal Design: हल्के स्टाइलिश और कम्फर्टेबल पायल डिजाइन जो हर आउटफिट के साथ आपको देंगे परफेक्ट लुक.

विज्ञापन

Latest Payal Design:आजकल की दौड़-भाग भरी जिंदगी में हर कोई पायल के ऐसे डिजाइन की तलाश में रहता है जो न केवल देखने में स्टाइलिश हों बल्कि हल्के और आरामदायक भी हों. अगर आप भी ऐसी ही पायल ढूंढ रही हैं जो रोजाना पहनने लायक हो और हर आउटफिट के साथ जंचे तो एक बार इन पर नजर जरुर डालें.

मिनिमल सिल्वर चेन पायल बेहद पतली और हल्की होती है जो ऑफिस या कॉलेज जाने वाली महिलओं के लिए परफेक्ट है. इसमें एक या दो छोटे चार्म्स या मोती लगे होते हैं जो सादगी में भी खूबसूरती का एहसास कराते हैं.

धागे से बनी यह पायल कलरफुल बीड्स के साथ आती है. यह बहुत ही हल्की होती है और इसे लंबे समय तक पहनने पर भी कोई जलन या परेशानी नहीं होती है.आप इन्हें भी डेली पहनने के लिये इस्तेमाल कर सकती हैं.

अगर आप कुछ टिकाऊ और क्लासिक चाहती हैं तो स्टर्लिंग सिल्वर एक बढ़िया विकल्प है. यह डिजाइन सिंपल होते हुए भी शाइन और एलिगेंस से भरपूर होता है.

हल्की आवाज और ट्रेडिशनल लुक के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है. इसमें बहुत ही छोटे घुंघरू होते हैं जो ज्यादा शोर नहीं करते लेकिन आपकी चाल में एक मधुरता जोड़ते हैं.

अगर आप गोल्डन टोन पसंद करती हैं लेकिन भारी पायल नहीं चाहतीं तो यह डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगा, यह पतली होती है और इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है.

Also Read: Gold Ring: सोने की अंगूठी पहनकर पाएं आकर्षक लुक,जानें आपके लिए कौन सा डिजाइन है बेस्ट

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

Also Read :Bridal Payal Designs: हर दुल्हन के लिए परफेक्ट और स्टाइलिश पायल डिजाइन,देखें लेटेस्ट कलेक्शन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola