ePaper

Latest Multi-Layered Chain Necklace: लेटेस्ट मल्टी-लेयर्ड चैन नेकलेस से पाएं ग्लैमरस लुक, जानें नया ट्रेंड

Updated at : 08 May 2025 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Multi-Layered Chain Necklace: लेटेस्ट मल्टी-लेयर्ड चैन नेकलेस से पाएं ग्लैमरस लुक, जानें नया ट्रेंड

Latest Multi-Layered Chain Necklace: आप भी खूबसूरत मल्टी-लेयर्ड चैन नेकलेस अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें और पाएं एक ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक.

विज्ञापन

Latest Multi-Layered Chain Necklace: आजकल एक्सेसरीज में मल्टी-लेयर्ड चैन नेकलेस का ट्रेंड जोरों पर है. यह एक ऐसा स्टेटमेंट पीस है जो आपके किसी भी साधारण लुक में ग्लैमर का तड़का लगा सकता है.

अलग-अलग लेंथ और डिजाइन वाली कई चेन को एक साथ पहनने का यह फैशन न केवल क्लासी दिखता है बल्कि आपको एक ट्रेंडी और स्टाइलिश एहसास भी कराता है.अगर आप भी अपने स्टाइल को बनाना चाहती हैं आकर्षक तो इन लेटेस्ट मल्टी-लेयर्ड चैन नेकलेस को जरुर ट्राय करें.

मल्टी-लेयर्ड नेकलेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है.

आप दो लेयर से लेकर चार या पांच लेयर तक के नेकलेस चुन सकती हैं. अपनी पसंद और आउटफिट के अनुसार लेयर्स की संख्या तय करें.

यह अपने आप में एक स्टेटमेंट पीस है. कई लेयर्स होने के कारण यह आसानी से लोगों का ध्यान आकर्षित करता है और आपको एक स्टाइलिश पहचान दिलाता है.

अलग-अलग तरह की चेन जैसे केबल चेन, बॉक्स चेन, फिगारो चेन को मिक्स एंड मैच करके एक यूनिक लुक बनाया जा सकता है.यदि आप पेंडेंट वाला लेयर्ड नेकलेस चुन रही हैं तो ध्यान रखें कि पेंडेंट एक-दूसरे के पूरक हों न कि आपस में क्लैश करें.

डीप नेक या वी-नेक आउटफिट के साथ यह नेकलेस बहुत अच्छा लगता है. हाई नेक आउटफिट के साथ आप कम लेयर्स वाला और थोड़ा लंबा नेकलेस चुन सकती हैं.

Also read : Gold Earrings Design: होली पर पहनें लेटेस्ट डिजाइन के सोने के झुमके,जो आपको देंगे सेलिब्रिटी लुक

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Bridal Nose Ring Designs: दुल्हन के लिए नथ के ये खूबसूरत डिजाइन,हर कोई करेगा तारीफ

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola