Latest Mehndi Design: रेयर और ट्रेंडिंग मेहंदी आइडियाज जो आपके हाथों को बनाएं खास
Published by : Shinki Singh Updated At : 07 Nov 2025 2:46 PM
Latest Mehndi Design
Latest Mehndi Design : इस साल के सबसे ज्यादा ट्रेडिंग और रेयर डिजाइन्स देखें. पाएं अरेबिक फ्यूजन, मॉडर्न और ब्राइडल पैटर्न जो देंगे आपको ग्लैमरस और सबसे हटकर लुक .
Latest Mehndi Design: मेहंदी लगाना हर महिला को बेहद पसंद होता है और अब यह फैशन और ग्लैमर का सिंबल बन चुकी है.2025 में मेहंदी डिजाइन के ट्रेंड्स में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं.आज कल महिलाएं तलाशती रहती हैं कुछ यूनिक, रैर और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन.

अगर आप भी शादी या किसी खास मौके पर मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो हम आपके लिए लाये हैं बसे ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स जो आपके हाथों को देंगे ग्लैमरस लुक.

मॉडर्न अरेबिक फ्यूजन मेहंदी डिजाइन (Modern Arabic Fusion): अरेबिक स्टाइल मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है लेकिन 2025 में इसका मॉडर्न फ्यूजन वर्जन बहुत पॉपुलर हो रहा है.इसमें फ्लोरल पैटर्न्स, बोल्ड लाइन्स और ज्योमैट्रिक शेप्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.यह डिजाइन सिंपल, एलिगेंट और पार्टी लुक के लिए परफेक्ट है

पोर्ट्रेट और कस्टमाइज्ड ब्राइडल मेहंदी (Portrait & Customized Art): अगर आपकी शादी या सगाई है तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है.इसमें कलाकार दूल्हा-दुल्हन के चेहरे, पहली मुलाकात के सीन या नाम के इनीशियल्स शामिल करता है.यह डिजाइन न सिर्फ खूबसूरत दिखती है बल्कि इमोशनल वैल्यू भी रखती है.

मंडला और जाली वर्क (Mandala and Jaali Work) : यह डिजाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें ट्रेडिशनल और भरा हुआ डिजाइन पसंद है लेकिन मॉडर्न फिनिश के साथ.

Also Read : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट
Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम
Also Read : Latest Layered Necklace Styling Tips: साड़ी से लेकर जींस तक हर लुक में दिखें स्टाइलिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










