Latest Bridal Maang Tika Designs: हर फेस शेप के लिए लेटेस्ट मांग टीका डिजाइन जो आपको बना देंगे परफेक्ट ब्राइड
Published by : Shinki Singh Updated At : 03 Nov 2025 6:51 PM
Latest Bridal Maang Tika Designs : दुल्हन के लिए हर फेस शेप गोल, लंबा, चौकोर के अनुसार सबसे ट्रेंडिंग मांग टीका चुनें. कुंदन, बोरला, मल्टी-लेयर कलेक्शन देखें और बनें परफेक्ट ब्राइड.
Latest Bridal Maang Tika Designs: हर दुल्हन अपने शादी के दिन सबसे सुंदर दिखना चाहती है और मांग टीका उस ब्राइडल लुक का सबसे जरूरी और आकर्षक हिस्सा होता है. यह सिर् एक आभूषण नहीं बल्कि माथे की शोभा और दुल्हन की पहचान है. लेकिन परफेक्ट लुक तभी मिलता है जब आप अपने फेस शेप के अनुसार सही मांग टीका डिजाइन चुनती हैं.

चांदबाली मांग टीका (Chandbali Maang Tika): इस डिजाइन में चाँद या अर्धचंद्राकार आकार होता है जिसके नीचे मोतियों या कुंदन का सुंदर काम किया जाता है.इस समय ओवरसाइज्ड और पर्ल चेन वाली चांदबाली टीका सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है.

मल्टी-लेयर या थ्री-लेयर टीका (Multi-Layer / Three-Layer Tika) : इस डिजाइन में टीका के दोनों ओर कई पतली चेन होती हैं जो बालों के किनारे पर पिन की जाती हैं. इसे माथा पट्टी भी कहा जाता है.सिर और माथे को पूरा कवर कर एक रॉयल और ग्रैंड लुक देता है.

राजस्थानी मांग टीका (Borla / Rajasthani Maang Tika):यह गोलाकार और घंटी जैसी आकृति वाला पारंपरिक टीका है जो राजस्थान से जुड़ा हुआ है.पारंपरिक और विंटेज लुक देता है
अंडाकार और लंबे चेहरे पर परफेक्ट लुक देता है.

सिंगल चेन या पेंडेंट टीका (Simple Single Chain Tika) :यह सबसे सिंपल और मॉडर्न डिजाइन है जिसमें एक पतली चेन और छोटा पेंडेंट होता है. गोल और छोटे चेहरे पर स्टाइलिश लुक देता है.

Also Read : Latest Payal Design: घर गूंज उठेगा छम-छम से,जब बीवी पहनेंगी ये लेटेस्ट पायल डिजाइन
Also Read : Trending Payal Designs: ना सोना ना चांदी,अब पहने मोती के पायल,आपके लुक को बनाए खूबसूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










