ePaper

Kundan Polki Bangles Design: पहनें कुंदन पोल्की की चूड़ियां और छाये हर किसी के दिल पर

Updated at : 23 Apr 2025 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
Kundan Polki Bangles Design: पहनें कुंदन पोल्की की चूड़ियां और छाये हर किसी के दिल पर

Kundan Polki Bangles Design: कुंदन पोल्की चूड़ियां देंगी आपको रॉयल लुक और दिलों पर राज करने का स्टाइल.देंखे फिलहाल क्या है ट्रेंड में.

विज्ञापन

Kundan Polki Bangles Design : हर महिला की चाहत होती है कि जब वो किसी खास मौके पर सजे तो उसकी चमक और अंदाज सबसे अलग नजर आए. ऐसे में अगर आप अपनी कलाइयों को रॉयल टच देना चाहती हैं तो कुंदन पोल्की की चूड़ियां आपके लुक को परफेक्ट बना सकती हैं .

चाहे शादी-ब्याह हो या कोई खास त्योहार कुंदन पोल्की की चूड़ियां आपको देंगी एक ऐसा ग्रेसफुल और ग्लैमरस लुक जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है.

यह चूड़ी सेट पारंपरिक राजस्थानी डिजाइन में है जिसमें कुंदन और पोल्की स्टोन का सुंदर संयोजन है.जाे आपके लुक को परफेक्ट बनाता है .

पतली कुंदन की चूड़ियों को मिलाकर लेयरिंग करना एक लोकप्रिय स्टाइल है. आप अलग-अलग मोटाई और डिजाइन की दो-तीन कुंदन की चूड़ियों को एक साथ पहनकर एक आकर्षक लुक बना सकती हैं.

फूलों, पत्तियों और बेलों की आकृतियों वाली कुंदन की चूड़ियां भी लेटेस्ट ट्रेंड में हैं. ये डिजाइनें पारंपरिक होने के साथ-साथ एक ताजगी का एहसास भी कराती हैं.आधुनिक और कंटेम्पररी लुक के लिए ज्यामितीय आकृतियों वाली कुंदन की चूड़ियां भी खूब पसंद की जा रही हैं.

कुंदन की चूड़ियों में सिर्फ कुंदन ही नहीं बल्कि मोती, पोल्की को मिलाकर काफी खूबसूरती से सजाया जाता है. यह डिजाइन आपको एक अलग और खूबसूरत लुक देता है.

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola