बरसात में बेसन, सूजी और मैदा नहीं होगा खराब, बस अपनाएं ये आसान तरीके
किचन हैक्स, फोटो – Gemini
Kitchen Hacks: बारिश और गर्मी के मौसम में बेसन, सूजी और मैदा जल्दी खराब हो सकते हैं या इनमें कीड़े लग सकते हैं. लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाकर आप इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.
Kitchen Hacks: Kitchen Hacks: घर में बेसन, सूजी और मैदा रोज इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें हैं, जिनसे कई तरह के स्वादिष्ट पकवान जैसे पकौड़े, हलवा, पूरी और केक तक बनाए जाते हैं. लगभग हर घर के किचन में इनका इस्तेमाल होता है, लेकिन बारिश और गर्मी के मौसम में अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो इनमें नमी चली जाती है, कीड़े लगने लगते हैं और ये जल्दी खराब हो जाते हैं. कई बार तो स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि इन्हें फेंकना भी पड़ सकता है, इसलिए इन्हें लंबे समय तक फ्रेश और सुरक्षित रखने के लिए सही स्टोरेज तरीका अपनाना बहुत जरूरी है.
फ्रिज या फ्रीजर में रखें

अगर आप चाहते हैं कि बेसन, सूजी और मैदा लंबे समय तक सुरक्षित रहें, तो इन्हें एयर टाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज या फ्रीजर में रखें. इससे इनमें कीड़े नहीं लगते और ये लंबे समय तक ठीक रहते हैं.
पुदीने की पत्तियां डालें

डिब्बे में सूखी हुई पुदीने की पत्तियां डालने से कीड़े दूर रहते हैं. यह एक आसान घरेलू तरीका है.
तेजपत्ता का इस्तेमाल करें

तेजपत्ता की खुशबू से कीड़े नहीं लगते. आप डिब्बे में 3-4 तेजपत्ता रख सकते हैं.
नीम की सूखी पत्तियां रखें

नीम की सूखी पत्तियां भी कीड़ों को रोकती हैं. इन्हें अच्छी तरह सुखाकर ही डिब्बे में डालें.
हल्का भूनकर रखें

सूजी और बेसन को हल्का भूनकर रखने से वे ज्यादा समय तक चलते हैं. लेकिन मैदा को भूनना नहीं है, उसे वैसे ही स्टोर करें.
साफ और एयर टाइट डिब्बा इस्तेमाल करें
हमेशा साफ और अच्छे से बंद होने वाले डिब्बे में ही स्टोर करें. नमी और हवा से ही ज्यादातर चीजें खराब होती हैं.
यह भी पढ़ें: महंगी लाइट्स खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बांस का ये खूबसूरत डेकोर बदल देगा घर का लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










