Kids Tiffin Recipe Ideas: बच्चों के टिफिन को बनाएं मजेदार, इन टेस्टी रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Nov 2025 11:25 AM
kids tiffin ideas ( AI Image)
Kids Tiffin Recipe Ideas: अगर आप हर दिन बच्चों के टिफिन के लिए नई डिश बनाने के बारे में सोचकर थक जाते हैं तो आप इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.
Kids Tiffin Recipe Ideas: सुबह के समय सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि बच्चों के टिफिन में आज क्या बनाया जाए जो उन्हें पसंद आए. अक्सर बच्चे रोज-रोज एक जैसा खाना देखकर टिफिन वापस ले आते हैं. ऐसे में आप अलग रेसिपी को बनाकर टिफिन में दे सकते हैं जो बच्चों को पसंद आए. अगर आप भी बच्चों के टिफिन में देने के लिए टेस्टी रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आइए जानते हैं कुछ टिफिन रेसिपी आइडियाज.
सूजी अप्पे को कैसे तैयार करें?

बच्चों के टिफिन में आप सूजी अप्पे बनाकर दे सकते हैं. सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें आप शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, टमाटर और धनिया पत्ती को बारीक काटकर डालें. इसमें आप नमक, लाल मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढक दें. अप्पे पैन को गर्म करें और इसमें तेल को डालें. सूजी के मिश्रण को डालें और ढककर पका लें.
चीज पराठा को कैसे बनाएं?

चीज पराठा को आप आसानी से बना सकते हैं और ये बच्चों को पसंद आएगा. सबसे पहले आटा को गूंथ लें. अब एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ चीज, प्याज, नमक और लाल मिर्च पाउडर को मिला लें. अब आटे से लोई बनाएं और इसे बेल लें. इसमें चीज के मिश्रण को डालें और किनारों को जोड़कर इसे बंद कर दें. इसे आप हल्के हाथों से बेल लें. तवे पर घी या तेल डालकर दोनों तरफ से पराठा को पका लें.
वेज कटलेट को कैसे तैयार करें?

वेज कटलेट भी आप बच्चों को दे सकते हैं. आप उबले आलू को मैश कर लें. इसमें आप गाजर, शिमला मिर्च, मटर, बीटरूट, बीन्स, प्याज और अदरक को बारीक काट कर डालें. इसमें आप ब्रेड क्रम्ब्स को डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब आप मिश्रण से थोड़ा हिस्सा लें और इसे हथेली के बीच में रखकर चिपटा कर लें. तवे पर तेल डालकर इसे सेंक लें.
कॉर्न चीला को कैसे बनाएं?

आप बच्चों के टिफिन में कॉर्न चीला भी दे सकते हैं. आप स्वीट कॉर्न को उबाल लें और एक बर्तन में निकाल लें. अब इसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को काटकर मिला लें. इसमें आप नमक को मिला लें. थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें. अब आप तवा गर्म करें और थोड़ा तेल डालकर घोल को फैला लें और छोटे साइज का चीला बनाएं. चीला को दोनों तरफ से पका लें.
यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










