Kharmas 2023 End Date and Time: इस दिन से शुरू होगा शुभ कार्य, जानें कब खत्म हो रहा खरमास

Kharmas 2023 End date and time: सूर्य वर्ष भर एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करता है लेकिन धनु या मीन राशि में जाने पर ही इसे खरमास कहा जाता है. खरमास हर साल दो बार होता है जब सूर्य बृहस्पति राशियों के घरों में जाता है.
Kharmas 2023 End date and time: सूर्य वर्ष भर एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करता है लेकिन धनु या मीन राशि में जाने पर ही इसे खरमास कहा जाता है. खरमास हर साल दो बार होता है जब सूर्य बृहस्पति राशियों के घरों में जाता है. खरमास 2023 15 मार्च से शुरू हुआ जो 14 अप्रैल 2023 को समाप्त होगा. बताएं आपको की इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. आइए जानते हैं खरमास से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात.
खरमास में सूर्य मीन राशि में गोचर करते हुए अगले भाव में प्रवेश करता है जिससे खरमास कहता है. इस बार खरमास 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा. जिसके बाद सूर्य अगले भाव में चले जाएंगे. सूर्य 05 बजकर 17 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेगा.
Also Read: Mahavir Jayanti 2023: मंगलवार को मनाई जाएगी महावीर जयंती, जानें इस दिन का खास महत्व, भेजें अपनों को शुभकामनाएं
खरमास एक ऐसी समय अवधि है जिसे विवाह, गृह प्रवेश, सगाई और इसी तरह के कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है. इसलिए खरमास के दौरान लोगों को इस तरह के शुभ कर्म नहीं करने चाहिए. खरमास के महीने में सूर्य की गति धीमी हो जाती है जो विवाह, सगाई और अन्य शुभ कार्यों के लिए अशुभ हो जाती है. ऐसा माना जाता है कि खरमास के दौरान इस तरह के अनुष्ठान करने से बुरे परिणाम मिल सकते हैं और इसलिए इन अनुष्ठानों को करने से मना किया जाता है.
कुछ कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि सूर्य अपने पूरे तेज के साथ घूमता है, हालांकि जब वह बृहस्पति या गुरु के घर में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव कम हो जाता है और वह गुरु को प्रणाम करता है. ऊर्जा के देवता अनुत्पादक हो जाते हैं और अधिक ऊर्जा उत्पन्न नहीं कर पाते हैं और सभी शुभ कार्यों के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है. इसलिए कहा जाता है कि कोई भी शुभ कार्य और अनुष्ठान नहीं करना चाहिए.
खरमास के महीने में सूर्य उपासना करना बेहद शुभ साबित होता है. इस दौरान आप चाहें तो रोजाना आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं और साथ ही इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी विशेष फलदाई होता है. इसके अलावा इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करने से अक्सर लोग बचते हैं. इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि, इस दौरान किया गया कोई भी काम शुभ नहीं होता है और बीच में अटक जाता है और धन हानि भी हो सकती है.
-
खरमास के इन दिनों में मकान, प्लॉट या रियल स्टेट से जुड़ी किसी भी खरीदारी को करने की कोई मनाही नहीं है.
-
हालांकि इस दौरान सोने और गुरु ग्रह से संबंधित चीजों को खरीदने से बचना चाहिए. अगर आप चाहे तो इनकी बुकिंग आदि करा सकते हैं.
-
खरमास में वाहन आदि भी खरीदे जा सकते हैं.
-
इस महीने नए वस्त्र और नए आभूषण नहीं पहनने चाहिए. हालांकि आप चाहे तो इनकी खरीदारी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




