मूड बना देंगे गरमा गरम चाय संग कटहल के क्रिस्पी पकौड़े

कटहल के पकौड़े बनाने की रेसिपी (Image-Gemini)
Kathal Ka Pakora Recipe: कटहल के क्रिस्पी पकौड़े के साथ गरमा गरम चाय पीने से मूड बन जाता है. इस पकौड़े को खाकर बच्चे क्या बड़े भी खुश हो जाएंगे.
Kathal Ka Pakora Recipe: चाय के साथ अगर गरमा गरम पकौड़े भी मिल जाए तो मजा आ जाता है. चाय के साथ आपने आलू, गोभी, प्याज और दाल आदि के पकौड़े तो खाए होंगे. एक बार आप कटहल के कुरकुरे पकौड़े को खाकर देखें. इसका मजेदार स्वाद आपका मूड बना देंगे. बच्चे तो इसे घूम-घूम कर खाएंगे. इस पकौड़े को आप बहुत कम समय में फ्राई करके सबको खिला कर दिल खुश कर सकते हैं. अब आपको कटहल के पकौड़े बनाने की रेसिपी बताते हैं.
कटहल का पकौड़ा बनाने की सामग्री
- कच्चा कटहल – ½ किलो
- नमक – 1 छोटी चम्मच
- हींग – ½ चुटकी
- बेसन – 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच
- अजवाइन – ½ छोटी चम्मच
- तेल
- चावल का आटा – ½ कप
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
कटहल के पकौड़े बनाने का तरीका
- इस पकौड़े को बनाने के लिए पहले कटहल को छोटे-छोटे टूकड़ों में काट लें.
- इसके बीज के पीछे का भाग निकाल लें.
- अब आप कुकर में ½ कप पानी, ¾ चम्मच नमक और 1 चुटकी हींग डालकर कटा हुआ कटहल डालकर ढक्कन बंद कर दें.
- इसमें एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
- सीटी निकल जाने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर इसका बचा हुआ पानी फेंक दीजिए.
- फिर एक गहरे तले वाले पैन में तेल गर्म कीजिए.
- साथ ही आप एक गहरे बर्तन में बेसन, चावल का आटा, स्वादानुसार नमक और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
- अब इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, हरा मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब इसमें 1 चम्मच तेल, उबले हुए कटहल के टुकड़े और हल्दी डालकर मिलाएं.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें पकौड़े के घोल को थोड़ा-थोड़ा लेकर अच्छे से फ्राई कर लें.
- अब आप इन पकौड़ों को प्लेट में निकालकर टोमैटो कैचअप या फिर किसी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Noodle Samosa Recipe: नहीं खाया होगा ऐसा नूडल समोसा, जल्दी से घर पर बनाकर करें ट्राई
यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




