Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Time : करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Time Live Updates: आज करवा चौथ का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. आज सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है. महिलाएं शुभ मुहूर्त में पूजा करती हैं और फिर रात में चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं. करवा चौथ व्रत में कथा सुनना और चांद को अर्घ्य देना जरूरी माना गया है. जानते हैं करवा चौथ व्रत का पूजा का मुहूर्त और चंद्रोदय का समय.
Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Time Live : चंद्रमा को अर्घ्य देने का आशय
चंद्रमा को मिट्टी के पात्र के शीतल जल द्वारा अर्घ्य देने का आशय जहां से शीतलता मिले, रोशनी मिले, उसके प्रति संवेदना की आर्द्रता प्रदान करने से लेना चाहिए.
Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Time Live : करवा चौथ आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Time Live : करवा चौथ पूजा का मुहूर्त
Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Time Live : करवा चौथ के पूजन थाली में करें ये चीजें शामिल

करवा चौथ के पूजन थाली में करें ये चीजें शामिल- चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, गंगाजल, कुमकुम, अक्षत (चावल), मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, पानी का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलवा, दक्षिणा (दान) के लिए पैसे, इत्यादि.

Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Time Live : इन नियमों का करें पालन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के पूजा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है. सबसे पहले व्रत के दिन पूजा वाले स्थान को साफ करें और सजाएं. फिर उसके बाद पूजा स्थान पर भगवान शिव, पार्वती और गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. इसके साथ ही पूजा स्थान पर दीया जलाएं. देवताओं को जल, फूल और फल अर्पित करें. पूजा करते समय करवा चौथ कथा का जाप करें, उसके बाद देवी-देवताओं की आरती करें. इसके बाद देवताओं को सिन्दूर और कुमकुम चढ़ाएं और अंत में करवा अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें.
Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Time Live : करवा चौथ पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
करवा चौथ की तिथि कल रात 9 बजकर 30 मिनट से शुरू हो गई है आज चंद्र दर्शन के बाद रात 9 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी.
पूजा का शुभ समय 1 नवंबर शाम 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.
चंद्रोदय का समय 1 नवंबर रात 8 बजकर 26 मिनट पर रहेगा.
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए