Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय समेत जरूरी डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022 Live Updates: आज 13 अक्टूबर को करवा चौथ है. करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाएं शाम को चंद्रोदय के बाद अर्ध्य दे कर और अपने पति के चेहरे को देखकर उपवास तोड़ती हैं. इस त्योहार के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जान लें जिसमें सरगी, करवा चौथ कथा, चंद्र दर्शन समेत और बहुत कुछ शामिल हैं.

विज्ञापन

करवा पूजन विधि

बताएं आपको कि करवा चौथ की पूजा छलनी से चांद को देखकर की जाती है. इस दिन चांद की पूजा के बाद उन्हें अर्घ्य देना होता है. चांद को अर्घ्य देते समय विशेष मंत्र का जाप करना अवश्य होता है. इसके बाद छलनी पर दीपक रखकर चांद को देखना चाहिए, फिर चांद को देखते हुए चंद्रदेव से अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करना चाहिए. अंत में इसी छलनी से अपने पति को देखें.

चंद्रोदय का समय

चंडीगढ़- 08 बजकर 03 मिनट पर

लुधियाना- 08 बजकर 07 मिनट पर

मेरठ- 08 बजकर 03 मिनट पर

लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट पर

करवा चौथ के व्रत का चमत्कार

पौराणिक कथा के अनुसार, वीरवती ने साल भर बाद जब करवा चौथ का व्रत सुहागिन की तरह सजधर व्रत रखा और पूरे विधि विधान से करवा पूजा किया. ये देखकर करवा देवी प्रसन्न हो गईं और वीरवति के मृत पति को फिर से जीवित कर दिया. तभी से करवा चौथ के दिन पति को छननी से देखने की परंपरा की जा रही है.

करवा चौथ पर छननी के प्रयोग का महत्व

एक पैराणिक कथा के अनुसार पतिव्रता वीरवती के सात भाई थे. जब वीरवती का विवाह हुआ तो उसने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा. चूंकि उसने व्रत निर्जला रखा था, इसलिए उसकी तबियत बिगड़ने लगी. ये देख भाइयों से उसकी हालत देखी नहीं जा रही थी. उनमें से एक भाई को यह बिल्कुल सहन नहीं हुआ और उसने एक छलनी में दीपक रखकर पेड़ पर चढ़ गया. जब वीरवती ने छननी में जलते हुए दीपक को देखा तो उसने उसे चांद समझ कर अपना व्रत खोल लिया. वहीं उसकी एक छोटी सी भूल से उसके पति का निधन हो गया. वीरवती को जब इस बारे में पता चला तो वो बहुत दुखी हुई और पति के मृत शरीर को अपने पास रखकर रोने लगी.

पूजा की थाली में जरूरी है ये चीजें

करवा चौथ पूजा में थाली सबसे खास होता है और महिलाएं थाली की सजावट भी बड़े उत्साह के साथ करती हैं. पूजा की थाली की सजावट के दौरान जरूरी है ये चीजें

सुहाग का सामना, कुमकुम, आटे का दीपक, छलनी, मिठाई, तांबे का लोटा या गिलास और मिट्टि का करवा थाली में जरूर रखें.

Karwa Chauth 2022 Live Moon Rise Time: करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

कानपुर- 08 बजकर 00 मिनट पर

प्रयागराज- 07 बजकर 56 मिनट पर

इंदौर- 08 बजकर 56 मिनट पर

मुरादाबाद- 07 बजकर 58 मिनट पर

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola