ePaper

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: कारगिल विजय दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति के जज्बे से सराबोर बधाई संदेश

Updated at : 25 Jul 2022 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: कारगिल विजय दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति के जज्बे से सराबोर बधाई संदेश

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में पूरे देश में सेलिब्रेट किया जाता है. यह वह दिन है जब साल 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज पर जीत हासिल की थी. इस मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यहां से भेजें कारगिल दिवस शुभकामना संदेश.

विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को पूरे देश में मनाया जा रहा है. यह गर्व का वह दिन है जब वर्ष 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को रणभूमि में धूल चटा दी थी. करगिल का यह युद्ध 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. भारतीय सेना की इसी जीत को ऑपरेशन विजय नाम दिया गया. गर्व से भरे इस दिन को सेलिब्रेट करने और देशभक्ति का जज्बा जगाने, भारतीय सेना के बलिदानों और साहस को सलाम करने के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यहां से भेजें कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: जिंदगी जब तुझको समझा

जिंदगी जब तुझको समझा, मौत फिर क्या चीज है,

ऐ वतन तू ही बता, तुझसे बड़ी क्या चीज है.

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: मैं भारत का अमर दीप हूं

मैं भारत का अमर दीप हूं,

जो वतन पर मिट गया वो शहीद हूं

तिरंगे को देता हमेशा सलाम हूं,

मैं भारत का वीर जवान हूं

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: किसी गजरे की खुशबू को महकता

किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं,

मेरी नन्ही-सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं

मुझे छाती से अपने तू लगा लेना ऐ भारत मां,

मैं अपनी मां की बांहों को तरसता छोड़ आया हूं

विजय दिवस की शुभकामनाएं

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: दिल में हौसलों का तेज

दिल में हौसलों का तेज और तूफान लिए फिरते हैं,

आसमान से ऊंची हम अपनी उड़ान लिए फिरते हैं

वक्त क्या आजमाएगा हमारे जोश और जुनून को,

हम तो मुठ्ठी में अपनी जान लिए फिरते हैं

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: वतन पर मिटने वालों का …

वतन पर मिटने वालों का यही निशान बाकी होता है

सिर पर सेना की पगड़ी

और बदन पर तिरंगा का कफन होता है

Happy Kargil Vijay Diwas 2022

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मिटने वालों का यही निशां होगा

Happy Kargil Vijay Diwas 2022

Kargil Vijay Diwas 2022 Wishes: वतन पर मिटने वालों का यही निशान बाकी होता है

वतन पर मिटने वालों का यही निशान बाकी होता है

सिर पर सेना की पगड़ी

और बदन पर तिरंगा का कफन होता है

Happy Kargil Vijay Diwas 2022

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola