ePaper

Jitiya Last Minute Mehndi Design: जितिया पर आखिरी मिनट में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी, यहां देखे ट्रेंडिंग और लेटस्ट डिजाइन

Updated at : 14 Sep 2025 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
last minute mehndi design

last minute mehndi design

Jitiya Last Minute Mehndi Design: जितिया के दिन महिलाएं सिर्फ पूजा ही नहीं करतीं, बल्कि पारंपरिक रूप से सज-संवर कर, नई साड़ी पहन कर, चूड़ियां और सिंदूर लगाकर, अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी के डिज़ाइन भी रचाती हैं. मेहंदी को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. अगर आपने अभी तक जितिया के लिए मेहंदी नहीं लगाई है, तो चिंता न करें. हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास और यूनिक मेहंदी डिज़ाइन्स, जो आपके हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देंगे.

विज्ञापन

Jitiya Last Minute Mehndi Design: पूरे देश में जितिया का पर्व 14 सितंबर को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. यह पर्व खास तौर पर महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन वे अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और विधिपूर्वक पूजा-पाठ करती हैं. जितिया के दिन महिलाएं सिर्फ पूजा ही नहीं करतीं, बल्कि पारंपरिक रूप से सज-संवर कर, नई साड़ी पहन कर, चूड़ियां और सिंदूर लगाकर, अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी के डिज़ाइन भी रचाती हैं. मेहंदी को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. अगर आपने अभी तक जितिया के लिए मेहंदी नहीं लगाई है, तो चिंता न करें. हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास और यूनिक मेहंदी डिज़ाइन्स, जो आपके हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देंगे. ये डिज़ाइन न केवल देखने में सुंदर हैं, बल्कि पारंपरिक अवसर के लिए एकदम परफेक्ट भी हैं.

हैप्पी जितिया 

जितिया में अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप इस डिजाइन को अपने दोनों हाथों में लगा सकते हैं, ये आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा. इसके आप हायपी जितिया लिख सकती हैं, जिससे खूबसूरती और निखार कर आएगी. 

last minute mehndi design
Last minute mehndi design

जितिया भगवान का चित्र

हाथों में फूल और पत्तियों के बीच में अगर जितिया भगवान का चित्र बनाया जाए तो ये और भी खूबसूरत लग सकता है. इसकी खूबसरती बढ़ाने के लिए आप अपने पूरे हाथों में डिजाइन लगा कर बीच में चित्र बना सकते हैं. 

last minute mehndi design
Last minute mehndi design

बेल डिजाइन

काम काज वाली औरतें अधिकांश ज्यादा डिजाइन लगाना नहीं पसंद करती हैं, ऐसे में हाथों के पीछे में बेल डिजाइन लगा सकते हैं. 

last minute mehndi design
Last minute mehndi design

भरे हाथ की डिजाइन

अगर आप पहली बार जितिया का व्रत कर रही हैं तो ये डिजाइन आपके हाथों कि खूबसूरती को और बढ़ा देगा, इसे लगाने के बाद आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे. 

last minute mehndi design
Last minute mehndi design

फ्लोरल डिजाइन 

बाई ओर की मेहंदी में फ्लोरल (फूलों वाले) और ज्योमेट्रिक पैटर्न को खूबसूरती से मिलाकर अरेबिक स्टाइल का टच दिया गया है, जो हाथों को एक मॉडर्न और क्लासी लुक देता है. वहीं, दाई ओर की मेहंदी में जाल (नेट पैटर्न), बेल-बूटे और आर्क शेप डिज़ाइन की बेहद बारीक और सुंदर कारीगरी की गई है.

last minute mehndi design
Last minute mehndi design

यह भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2025 Live Wishes Quotes: जितिया व्रत के खास मौके पर प्रियजनों को भेजें ये संदेश

यह भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2025: दही चूड़ा के बिना अधूरा है जितिया व्रत, बस कुछ ही मिनटों में करें तैयार

यह भी पढ़ें: Jitiya Paran Recipe: जितिया पारण की थाली में जरूर शामिल करें ये 7 चीजें, बनाएं व्रत को सफल

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola