मानसून में प्राइवेट पार्ट के आसपास खुजली से हैं परेशान तो करें ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Pic Credit- Freepik
Itching Treatment At Home: बारिश के मौसम में प्राइवेट पार्ट के आसपास खुजली और फंगल संक्रमण की समस्या आम है. जानिए इसके कारण और 5 असरदार घरेलू उपाय जैसे नारियल तेल, नीम, एलोवेरा और बेकिंग सोडा स्नान जो तुरंत राहत दिला सकते हैं.
Itching Treatment At Home: बारिश के मौसम में लोगों को त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अगर प्राइवेट पार्ट के आसपास खुजली या इचिंग (Itching) हो जाए तो यह और भी बड़ी समस्या हो जाती है. आम तौर पर लोग इसे सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते है. लेकिन समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह संक्रमण का रूप ले सकती है.
बारिश में प्राइवेट पार्ट के आस पास इचिंग क्यों होती है?
नमी और पसीना जमा होना
मानसून में शरीर के संवेदनशील हिस्सों में पसीना आसानी से सूख नहीं पाता, जिससे वहां नमी बनी रहती है. यही नमी फंगल संक्रमण को न्योता देती है.
फंगल इंफेक्शन
अधिकतर मामलों में खुजली का कारण फंगल संक्रमण होता है, जो गर्मी और नमी की वजह से तेजी से फैलता है.
टाइट कपड़े पहनना
टाइट अंडरवियर या सिंथेटिक फैब्रिक से हवा पास नहीं हो पाती, जिससे चफिंग और खुजली होती है.
हाइजीन में लापरवाही
निजी अंगों की साफ-सफाई में थोड़ी सी भी चूक बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ावा देती है.
घरेलू उपाय जो दिला सकते हैं राहत
नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं
नारियल तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं और कपूर आपको ठंडक प्रदान करता है. यह खुजली और जलन को कम करता है.
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ खुजली से राहत देता है. शुद्ध एलोवेरा जेल सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं.
नीम के पानी से धोएं
नीम में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. इसके पत्तों को उबालकर ठंडा करें और उसी पानी से प्राइवेट पार्ट को धोएं.
बेकिंग सोडा स्नान
गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर बैठकर स्नान (सिट्ज बाथ) करें. इससे खुजली से राहत मिलती है.
कॉटन अंडरवियर पहनें
सूती कपड़े वाले अंडरवियर त्वचा को सूखा रखते हैं और संक्रमण से बचाते हैं.
Also Read: बदलते मौसम में बार-बार बच्चे पड़ते हैं बीमार, तो आज ही अपनाए दादी-नानी के ये नुस्खे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




