Instant Sweet Mango Pickle: आम और गुड़ से बनाएं गर्मियों की खास रेसिपी, झट से हो जाएगी चट

Updated:
विज्ञापन
Sweet Mango Pickle

Sweet Mango Pickle ( AI image )

Instant Sweet Mango Pickle: गुड़ से बना आम का अचार एक आसान रेसिपी है जो मीठे और तीखे स्वाद का होता है. आम का मीठा आचार गर्मियों के मौसम में बनाया जाता है जब कच्चे आम आसानी से मिलते हैं. आप इस तरह से आम के मीठे आचार को बना सकते हैं.

विज्ञापन

Instant Sweet Mango Pickle: आम के सीजन में लोग साल भर के लिए आचार डालते हैं. अगर आप आम से कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप गुड़ और आम से ये इंस्टेंट मीठा आचार तैयार कर सकते हैं. इसे आप रोटी के साथ सेवन कर सकते हैं. ये आचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. तो आइए जानते हैं इस मीठा आचार बनाने की रेसपी के बारे में. 

आम का मीठा आचार बनाने के लिए सामग्री 

  • गुड़- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • कच्चे आम – 10-12
  • सौंफ- 2 बड़े चम्मच
  • मेथी दाना- 1 चम्मच
  • कलौंजी- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर -1 चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च – 2-3
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • सरसों का तेल- 3 बड़े
  • चम्मच सूखी लाल मिर्च- 2 
  • तेज पत्ता- 2 
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया- 1 चम्मच 

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Shimla Recipe: घरवाले चाटते रह जाएंगे हाथ, अगर इस तरीके से बनेगा दही शिमला

यह भी पढ़ें: Shahi Bhindi: घर पर बनाएं शाही भिंडी, दही और मसालों का अनोखा मेल

आम का मीठा आचार बनाने की विधि 

  • इस आचार को आप तुरंत ही रेडी कर के खा सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप आम को धोकर अच्छे से छील लें. अब इसको छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें. इसमें आप जीरा, कलौंजी, सूखी लाल मिर्च, हींग और तेज पत्ता को डाल दें. अब इसमें आप आम को फ्राई करें. इसमें आप नमक और हल्दी को डाल दें. इसे भी फ्राई करें. 
  • आप पहले ही मेथी, सौंफ, कलौंजी और धनिया को हल्का सा रोस्ट कर लें और दरदरा पीस लें. इस पीसे हुए मसाले को आप फ्राई किए हुए आम में डालें और इसे पकाएं. अब इसमें आप गुड़ को भी डाल दें और इसे बीच-बीच में चलाते रहें. जब गुड़ सूख जाए तब इसे उतार लीजिए. आपका गुड़ और आम का आचार रेडी है. 
  • इस आचार का सेवन आप ठंडा होने के तुरंत बाद ही कर सकते हैं. इसे आप फ्रिज में भी स्टोर कर के रख सकते हैं. ये खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि झट से खत्म हो जाता है. 

यह भी पढ़ें:  Steamed Dal Tikki: तले-भुने को कहें बाय-बाय, बनाएं स्टिम्ड दाल टिक्की, स्वाद ऐसा जो दिल जीत ले!

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola