इन देशी मिठाइयों के स्वाद के दुनिया भी है दीवानी, चेक करें कौन है आपकी फेवरेट

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 21 Dec 2023 6:27 PM

विज्ञापन

भारत की समृद्ध संस्कृति दुनियाभर में मशहूर है. यहां का खान-पान और पहनावा भी ग्लोबली पहचान बना चुका हैं आपको जानकर खुशी होगी कि आपकी फेवरेट मिठाई भी अब फेमस हो चुकी है. यानी कि देशी मिठाई के विदेशी भी दीवाने हो गए हैं

विज्ञापन
undefined

भारत ने दुनियाभर को कई सौगात दी है. इनमें कई मीठी सौगातें भी शामिल हैं. ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि भारत की लोकल मिठाइयां जो हमारी खुशियों में मिठास घोलती हैं वो सिर्फ हमारी नहीं बल्कि विदेशों में भी खुशियों के रंग को गहरा करती हैं .

undefined

चीनी की चाशनी से निकली गरमागरम जलेबी देखकर मुंह में पानी आता है आटे कीे घोल से बनी कुरकुरी जलेबी एक बेहद ही स्वादिष्ट मिठाई होती है. ये मिठाई भारत से लेकर दुनिया भर के लोगों की पसंद है.

undefined

मोदक चावल के आंटे से बनाए जाने वाला एक पकवान है जिसमें खोया और चीनी भी डाला जाता है. ये मिठाई अक्सर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के दिन प्रसाद के रूप में गणेश भगवान को चढ़ाई जाती है.

.

undefined

मैसूर पाक साउथ इंडिया की एक मशहूर मिठाई है जो घी और बेसन की बनी होती है. ये मिठाई देश विदेश में काफी प्रसिद्ध है.

undefined

संदेश मुख्य रूप से बंगाल की सुप्रसिद्ध मिठाई है जो दूध से निकले हुए छेना और चीनी को मिलाकर बनाई जाती है. ये मिठाई बेहद ही नर्म होती है.

undefined

गुलाब जामुन एक बेहद ही मशहूर मिठाई है जो छेना और खोया को मिलाकर बनती है. ये एक बेहद ही नर्म मिठाई होती है इलायची वाली चाशनी और सूखे मेवे से सजी मिठाई की खासियत इसका मखमली मिठास है.

undefined

बंगाल का रसगुल्ला अब केवल बंगाल का नहीं रहा, भारत की फेवरेट मिठाईयों में एक है. छेना से बनी चाशनी में डूबी गोल शेप की मिठाई, मुंह मंे जाते ही घुल जाती है.

undefined

गोल आकार की ये मिठाई बेसन ,मैदा और घी से बनी होती है. इसके कई अलग- अलग प्रकार भी होते हैं . कुछ लोग इसे ड्राई फ्रूट्स से भी गार्निश करते हैं . लड्डू कई प्रकार के होते हैं जैसे नारियल के लड्डू, बूंदी के लड्डू.

undefined

ये मिठाई दूध को गाढ़ा कर के बनाई जाती है. बर्फी कई प्रकार की होती है जैसे कि काजू की बर्फी,बेसन की बर्फी, मेवे की बर्फी, कई दिनों तक खराब नहीं होने की इसकी खासियत ने दुनिया भर में इसे फेमस कर दिया है

Also Read: भैंस का दूध है पोषण से भरपूर, दिल का ख्याल रखने के साथ हड्डियों को बनाता है फौलाद
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola