Weight Loss Tips: कुछ ही दिनों में पतली हो जाएगी कमर, डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Weight Loss Tips: अगर आप मोटापा कम करने के लिए जिम जाते हैं लेकिन, फिर भी आपकी कमर कम नहीं हो रही है तो अपने डेली रूटीन में कुछ आदतें शामिल कर आप इसे कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: आज के समय में मोटापा एक काफी आम समस्या है. एक खराब लाइफस्टाइल से लेकर अनहेल्दी डाइट, मोटापा बढ़ने के पीछे कई मुख्य कारण है. इस बढे हुए वजन को कम करने के लिए हम कई तरह के तरकीब अपनाते है. हम जिम जाने लगते हैं, कम खाने लगते हैं लेकिन फिर भी इसका हमारे वजन पर कोई खास असर नहीं पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपनी डेली रूटीन में शामिल कर काफी कम समय में अपने वजन में बदलाव महसूस कर सकेंगे. तो चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं.

नींद बेहद जरूरी

बता दें अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो वजन कम करने में यह एक तरह की रुकावट बन सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन अच्छा हो तो इसके लिए पर्याप्त नींद लेना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. वजन कम करने के मामले में यह बात काफी मायने रखती है कि आप सोते कितनी देर हैं. अगर आप जितनी जरूरत है उतनी देर नहीं सोते हैं तो वजन बढ़ने के पीछे यह एक मुख्य कारण हो सकता है. पर्याप्त नींद न लेने पर यह आपके अंदर भूख लगने के हार्मोन को बढ़ा सकता है. ऐसा होने पर आप जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं. कोशिश करें कि आप दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें.

Also Read: Weight Loss Tips: बिना ज्यादा मेहनत के कम करें अपना वजन, जानें क्या है सबसे आसान तरीका

Also Read: Weight Loss Diet: वजन घटाना हुआ आसान, बस अपने नाश्ते में शामिल करें ये 4 चीजें, डायटीशियन ने बताया

Also Read: Ayurvedic Weight Loss Tips: लटकती हुई तोंद को कैसे करें कम, जानिए आयुर्वेदिक उपाय

प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट

यह बात हम सभी ने बचपन से ही सुन रखी है कि सुबह का नास्ता दिन का सबसे अहम आहार होता है. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप एक हेल्दी और प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट करें. आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रोटीन आपकी मदद वजन कम करने में कर सकता है. यह आपके पेट को काफी देर तक भरा हुआ रखता है और पूरे दिन एनर्जी भी प्रोवाइड करता है.

हाइड्रेशन का रखें ख्याल

अगर आपको अपना वजन कम करना है तो ऐसे में आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए. अगर आप हाइड्रेटेड रहते हैं तो ऐसे में आपको डाइजेशन में मदद मिल सकती है. सही मात्रा में पानी पीने से आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है और इसके साथ ही आपका वजन भी काबू में रहता है.

Also Read: Makhana For Weight Loss: मखाना खाकर घटाएं वजन, डायटीशियन से जानिए इसका सही तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola