ePaper

Hair Care: इस तरह अपने सफेद बालों को नेचुरली करें काला, बाल बनेंगे घने और मजबूत

Updated at : 22 May 2024 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care: इस तरह अपने सफेद बालों को नेचुरली करें काला, बाल बनेंगे घने और मजबूत

Hair Care: यहां कुछ ऐसे नेचुरल उपाय बताएं गए हैं जिनकी मदद से आप अपने बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care: अगर बाल लम्बे और खूबसूरत हों तो इंसान की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. ये हमारे सौंदर्य और पर्सनालिटी का एक जरूरी हिस्सा है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोग अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाते. यही कारण है कि लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने शुरू हो गए हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आपके बाल काले और चमकदार हो जाएंगे.

बाल झड़ने के कई कारण होते हैं और सबसे बड़ा कारण होता है, आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी का होना. जी हां अगर आप अपने शरीर को पोषण नहीं दे रहे हैं तो इस वजह से भी आपके बाल झड़ने, रुखे और जल्दी सफेद होने लग जाते हैं. समय से पहले बाल सफेद होने के कारण व्यक्ति उम्रदराज दिखाई देने लगते हैं. सफेद बाल आपकी खूबसूरती को भी कम कर देते हैं.

आपको अपने बालों को स्वस्थ रखना है. तो आपको अपना खान-पान ठीक करना होगा. अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतों को अपनाना होगा. जैसे ज्यादा से ज्यादा पानी पीना, योग और व्यायाम करना, पौष्टिक आहार लेना. यह आपको फिट और आपके बालों को खूबसूरत बनाए रखने में बहुत ही मददगार है. यहां कुछ ऐसे नेचुरल उपाय बताएं गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकते हैं.

प्याज का रस

प्याज का रस बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है. इसके रस में सल्फर, विटामिन सी, ए और बी6, पोटैशियम, काल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. हफ्ते में दो बार नारियल तेल, सरसों तेल या बादाम के तेल में इसके रस को मिलाकर इससे अपने बालों में अच्छी तरह मसाज कर लें. 15 से 20 मिनट तक इसे अपने बालों में लगा रहने दें. उसके बाद ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने से आपके सफेद बाल धीरे-धीरे काले हो जाएंगे.

Also Read: Hair Growth Tips: इस होममेड तेल के इस्तेमाल से बाल होंगे तेजी से लंबे और घने, जानें कैसे बनाएं

Also Read: Hair Care Tips: हेयरफॉल से हैं परेशान? नारियल तेल में मिला दें ये चीजें

Also Read: Hair Care: क्या पसीने की वजह से हो सकता है हेयर फॉल?

मेहंदी

बालों में मेहंदी लगाने के कई सारे फायदे हैं. यह आपके सफेद बालों को तो काला करता ही है. डैंड्रफ की समस्या को  भी दूर करती है. मेहंदी आपके बालों को मजबूती प्रदान करती है. चमकदार और खूबसूरत बनाती है. अगर आप मेहंदी में दही, अमला और गुड़हल का फूल नारियल के तेल में मिलाकर अपने बालों पर लगाते हैं तो आपके बाल बहुत ही जल्द नेचुरल तरीके से काले हो जाएंगे.

आंवला पाउडर

हफ्ते में 3 दिन नारियल तेल में आंवला पाउडर मिला लें और इसे बालों में लगाएं बाल काले हो जाएंगे. आप चाहे तो उसमें विटामिन ई की गोली भी डाल सकते हैं. इस तेल से अपने सिर में अच्छी तरह से मसाज करें और फिर साफ पानी से बाल धुलें. ऐसा करने से आपके सफेद बाल धीरे-धीरे काले हो जाएंगे.

Also Read: Benefits of Amla Oil for Hair: गर्मी में झड़ने लगे हैं बाल तो लगाएं होममेड आंवला का तेल, इसे बनाना है बेहद आसान, जानें पूरी डिटेल

एलोवेरा जेल

एलोवेरा स्कीन और बालों के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है तथा यह आसानी से हर जगह उपलब्ध भी होता है. एक कटोरी में दो से तीन चम्मच नारियल तेल ले, उसमें एक नींबू निचोड़ लें और एलोवेरा जेल अच्छी तरह मिला लें. उसे अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाने के आधे घंटे बाद उसे धो लें. ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके बाल सफेद से काले हो जाएंगे.

रीठा और शिकाकाई

रीठा और शिकाकाई प्राकृतिक कंडीशनर और क्लींजर का काम करते हैं. यह डेंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं. बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं. रीठा और शिकाकाई को रात भर भिगोकर रख दें. सुबह इसको पीसकर इसके पेस्ट को 30 मिनट तक अपने बालों पर लगा रहने दें. उसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लें. सप्ताह में दो से तीन दिन ऐसा करने से आपके बाल धीरे-धीरे काले हो जाएंगे.

Also Read: Chia Seeds Benefits For Hair: गर्मियों में ऐसे करें बालों की देखभाल, जानिए कैसे लगाएं चिया सीड्स, क्या है इसके फायदे

विज्ञापन
Rinki Singh

लेखक के बारे में

By Rinki Singh

Rinki Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola