ePaper

Chia Seeds Benefits For Hair: गर्मियों में ऐसे करें बालों की देखभाल, जानिए कैसे लगाएं चिया सीड्स, क्या है इसके फायदे

Updated at : 08 Apr 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Chia Seeds Benefits For Hair

Chia Seeds Benefits For Hair

Chia Seeds Benefits For Hair: गर्मी के मौसम में सबसे अधिक बाल झड़ते हैं. ऐसे में आप चिया सीड्स अपने बालों पर लगा सकती है. अगर आप बालों में चिया सीड्स लगाने की सोच रही हैं तो चिया सीड्स और नारियल के तेल के हेयर मास्क बना सकती हैं. आइए जानते हैं बालों में कैसे लगाएं चिया सीड्स...

विज्ञापन

Chia Seeds Benefits For Hair: गर्मी का मौसम शुरू होते ही कई सारी दिक्कतें भी शुरू हो जाती हैं. तेज धूप और पसीना से बालों से जड़ी प्रॉब्लम अधिक रहती हैं. जिसके कारण बाल झड़ना भी शुरू हो जाता है. अगर आप भी गर्मियों के दिनों में अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत रखना चाहती हैं तो चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं. आइए जानते हैं बालों में कैसे लगाएं चिया सीड्स और इसके फायदे….

गर्मी में बालों में चिया सीड्स कैसे लगाएं

गर्मी के मौसम में सबसे अधिक बाल झड़ते हैं. ऐसे में आप चिया सीड्स अपने बालों पर लगा सकती हैं. इससे न सिर्फ बालों का झड़ना रुक जाएगा बल्कि खूबसूरत भी रहेगा. अगर आप बालों में चिया सीड्स लगाने की सोच रही हैं तो चिया सीड्स और नारियल के तेल के हेयर मास्क बना सकती हैं.

Chia Seeds Benefits For Hair
Chia seeds benefits for hair

इसके लिए दो बड़े चम्मच से चिया सीड्स और थोड़ा से पानी में उसे भिगोकर रख दें. इसके बाद एक कटोरी में दो चम्मच नारियल का तेल लें और उसमें आधा चम्मच शहद और एक से थोड़ा अधिक चम्मच सेब से बने विनेगर मिला लें फिर इसमें भीगा हुआ चिया सीड्स डाल दें. सभी का एक अच्छा सा पेस्ट बना लें और अपने बालों के स्कैल्प में लगाएं. थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ दें और इसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें.

क्या है बालों में चिया सीड्स लगाने के फायदे

Chia Seeds Benefits For Hair
Chia seeds benefits for hair

चिया सीड्स में कई तरह के विटामिन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स आदि पाए जाते हैं जो बालों को झड़ने और गिरने से रोकते हैं. एक रिसर्च में बताया गया है कि चिया सीड्स में बहुत ही अच्छी मात्रा में जिंक होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है. इसके वजह से बाल घने और मजबूत होते हैं. बताते चलें चिया सीड्स के पोषक तत्व स्कैल्प के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं. इसके इस्तेमाल से अपकी स्कैप्ल में होने वाली सूजन ठीक किया जा सकता है. अगर आप गर्मी के दिनों में झड़ते बालों से परेशान हैं तो चिया सीड्स का उपयोग जरूर करें.

Also Read: लुक बदलने के साथ धूप से भी बचाते हैं हैट्स, गर्मियों में बढ़ जाती है काऊ बॉय हैट्स की मांग

Also Read: चाहिए कोरियन लड़कियों जैसी खूबसूरत त्वचा? यहां जानें क्या है तरीका

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola