How To: IRCTC एप पर कैसे बनाएं अकाउंट, इन स्टेप्स को करें फॉलो
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Aug 2023 7:52 PM
How To make irctc account: भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी एप्लीकेशन लॉन्च कर रखा है. रेलवे ने जनता के लिए यह एप 2018 में शुरू किया था. इस एप के द्वारा टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन का रूट, समय जैसी तमाम जानकारी रेलवे की ओर से अपने यूजर्स को दी जाती है.
How To make irctc account: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने रेल यात्रियों के लिए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान और परेशानी मुक्त बना दिया है. भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी एप्लीकेशन लॉन्च कर रखा है. रेलवे ने जनता के लिए यह एप 2018 में शुरू किया था. इस एप के द्वारा टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन का रूट, समय जैसी तमाम जानकारी रेलवे की ओर से अपने यूजर्स को दी जाती है.
मोबाइल से IRCTC अकाउंट कैसे बनाएं?
गूगल प्ले स्टोर से IRCTC एप्लीकेशन डाउनलोड करें.
ऐप डाउनलोड करने के बाद कुछ परमिशन मांगा जाएगा जिसे आपको allow करना है.
इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन क्लिक करने के बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे जिसे आपको भरना है.
इसके बाद आपका IRCTC अकाउंट बन जाएगा.
आईआरसीटीसी एप से मिलती हैं ये सुविधाएं
यह एप यूजर्स को उनकी ट्रेन ट्रैक करने में मदद करता है. इस एप की सहायता से यात्री अपनी ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी आईआरसीटीसी पोर्टल पर देख सकते हैं. टिकट बुकिंग, ट्रेन का समय, किराया, ट्रेन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं यूजर्स को दी जाती हैं. साथ ही यह एप निर्धारित ट्रेन की बुकिंग को कैंसिल करने और रिफण्ड के स्टेटस को चेक करने में भी मददगार है.
अन्य सुविधाएं
इस एप्लीकेशन के जरिए केवल ट्रेन से संबंधित जानकारी ही नहीं, बल्कि फ्लाइट्स और बस की यात्रा से संबंधित जानकारी भी लोगों को दी जाती है. साथ में यात्रा के दौरान होटल बुकिंग की सुविधा भी इस एप पर उपलब्ध है.
सिस्टम आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाते हैं?
-
सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट- www.irctc.co.in पर जाएं.
-
अब पेज के ऊपरी दाएं कोने पर “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें.
-
अब यूजर टाइप सिलेक्ट करें: “व्यक्तिगत”
-
अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता जैसे जरूरी डिटेल दर्ज करें.
-
अपने आईआरसीटीसी खाते के लिए एक यूजर नाम और पासवर्ड चुनें. यूजर नेम यूनिक और 3 से 35 करैक्टर के बीच होना चाहिए.
-
अगर आपको अपने पासवर्ड रीसेट करने की जरुरत हो तो सुरक्षा प्रश्न और उत्तर चुनें जिसे आप आसानी से याद रख सकें.
-
कैप्चा कोड दर्ज करके प्रक्रिया को सत्यापित करें.
-
आखिर में सबमिट पर क्लिक करें.
-
इसके बाद, अपने लॉगिन पासवर्ड के रूप में एक मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें.
-
फिर, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक OTP मिलेगा.
-
आवश्यक फील्ड में ओटीपी दर्ज करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें.
इस तरह कर सकते हैं टिकट बुक
एक बार अकाउंट बन जाने के बाद आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड से www.irctc.co.in पर लॉगिन कर सकते हैं. फिर आपको अपने अकाउंट के डैशबोर्ड पर टिकट बुक करने का ऑप्शन दिखने लगेगा. इसके बाद आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे. आप इस आईडी से अपना और अपने परिवार के सदस्य या दोस्तों की टिकट को आसानी से बुक कर पाएंगे. आईडी बनाने के बादल आपके लिए टिकट बुक करना बहेद आसान हो जाएगा.
भारत की पहली ट्रेन
भारत की पहली ट्रेन रेड हिल रेलवे थी, जो 1837 में रेड हिल्स से चिंताद्रिपेट पुल तक 25 किलोमीटर चली थी. सर आर्थर कॉटन को ट्रेन के निर्माण का श्रेय दिया गया था, जिसका उपयोग मुख्य रूप से ग्रेनाइट के परिवहन के लिए किया जाता था. वहीं पब्लिक परिवहन के लिए भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बोरी बंदर (मुंबई) और ठाणे के बीच 34 किमी की दूरी पर चली थी. ट्रेन में 400 यात्री सवार थे. दिलचस्प बात यह है कि इस दिन को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया था.
भारत की सबसे तेज ट्रेन
नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 18) का स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी स्पीड को 130 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है. वहीं गतिमान एक्सप्रेस देश की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली ट्रेन है. यह हजरत निजामुद्दीन से आगरा के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है. आगरा से झांसी के बीच इसे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाता है.
भारत में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन
भारत में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन 3 फरवरी 1925 को बॉम्बे विक्टोरिया टर्मिनल और कुर्ला हार्बर के बीच चली थी. बाद में नासिक के इगतपुरी जिले और फिर पुणे तक बिजली लाइन का विस्तार किया गया.
भारत का पहला रेलवे स्टेशन
मुंबई में स्थित बोरी बंदर भारत का पहला रेलवे स्टेशन है। भारत की पहली यात्री ट्रेन 1853 में बोरी बंदर से ठाणे तक चली थी. इसे ग्रेट इंडियन पेनिन्सुलर रेलवे द्वारा बनाया गया था. इस स्टेशन को बाद में 1888 में विक्टोरिया टर्मिनस के रूप में फिर से बनाया गया, जिसका नाम महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










