How To Make Elaichi Powder: बाजार से खरीदना छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें फ्रेश इलायची पाउडर

How To Make Elaichi Powder (AI IMAGE)
How To Make Elaichi Powder: चाय या किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए क्या आप भी बाजार से खरीदते हैं इलायची पाउडर? तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस आर्टिकल में घर पर आसान तरीके से फ्रेश इलायची पाउडर बनाने की विधि.
How To Make Elaichi Powder: चाहे चाय हो, मिठाई हो या कोई खास डिश, इलायची पाउडर से हर खाने का स्वाद बढ़ जाता है. आज के समय में बाजार में मिलने वाले इलायची पाउडर में बहुत मिलावट होते हैं जिससे स्वाद और सेहत दोनों पर असर पड़ता है. ऐसे में आपके लिए घर पर बना फ्रेश, ताजा और खुशबूदार इलायची पाउडर सबसे सही ऑप्शन हो सकता है. ये न केवल स्वाद में बेस्ट होता है बल्कि बाजार में मिलने वाले पाउडर से घर पर कम पैसे में तैयार भी हो जाता है. तो आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से इलायची पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री लगती हैं और इसे बनाने की विधि क्या है?
इलायची पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- हरी इलायची – 100 ग्राम
यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर
इलायची पाउडर बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले हरी इलायची लें. ध्यान रखें कि इलायची ताजी हो और उसमें नमी न हो. अब इलायची को साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें.
- इसके बाद एक कड़ाही को धीमी आंच पर रखें और इसमें इलायची डालकर हल्का सा भून लें. इलायची को ज्यादा भूनना नहीं है, बस इसमें खुशबू आने तक गर्म होने दें. इससे इलायची पाउडर लंबे समय तक खराब नहीं होता है.
- अब आप भुनी हुई इलायची को ठंडा होने दें. जब इलायची पूरी तरह ठंडी हो जाए, तब इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें. अब इलायची को बारीक पीस लें. आप चाहें तो इसे छिलके के साथ पीस सकते हैं.
- पीसने के बाद इलायची पाउडर को छलनी से छान लें. अब तैयार है घर पर बना फ्रेश इलायची पाउडर. इसे आप साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखकर इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: How to Make Soft Bhature: कड़क और सॉफ्ट भटूरे बनाने का परफेक्ट तरीका, जानें सीक्रेट टिप्स
यह भी पढ़ें: How To Make Murmura: बाजार से नहीं, घर पर बनाएं बहुत ही आसान तरीके से मुरमुरा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




