बारिश में घर के आसपास दिखने लगते हैं सांप? लगा लें ये 4 पौधे, कई लोग मानते हैं फायदेमंद

Updated:
विज्ञापन

घर के गार्डन में सांप देखकर चौंकी हुई महिला की सांकेतिक फोटो

How to Keep Snakes Away: बारिश के दिनों में सांप सूखी जगह की तलाश में घरों के आसपास आ सकते हैं. ऐसे में कई लोग कुछ खास पौधे लगाने की सलाह देते हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे सांपों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

How to Keep Snakes Away: मानसून शुरू होते ही कई जगहों पर सांप दिखने की खबरें बढ़ जाती हैं. बारिश का पानी बिलों और झाड़ियों में भर जाने की वजह से सांप दूसरी जगह चले जाते हैं और कभी-कभी घरों के आसपास भी नजर आ सकते हैं. ऐसे में घबराने की बजाय सावधानी रखना ज्यादा जरूरी है. कई लोग मानते हैं कि कुछ पौधों की खुशबू या उनकी बनावट की वजह से सांप उनके पास नहीं आते, हालांकि इसे साबित करने वाले पक्के वैज्ञानिक सबूत बहुत कम हैं. अगर घर में कभी सांप दिखे, तो उसे खुद पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें. तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम से मदद लें.

विज्ञापन

कैक्टस का पौधा

Pc – gemini

कैक्टस कांटेदार होता है. कई लोगों का मानना है कि सांप ऐसे पौधों के पास आने से बचते हैं. आप इसे बालकनी, खिड़की या घर के बाहर रख सकते हैं. यह कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ जाता है.

स्नेक प्लांट

Pc – gemini

स्नेक प्लांट देखने में लंबा और नुकीला होता है. कई लोगों का मानना है कि इसकी बनावट की वजह से सांप इसके आसपास आने से बचते हैं. साथ ही यह पौधा घर की सजावट के लिए भी काफी पसंद किया जाता है.

सर्पगंधा का पौधा

Pc – gemini

सर्पगंधा एक जाना-पहचाना औषधीय पौधा है. इसके बारे में कहा जाता है कि इसकी गंध सांपों को पसंद नहीं आती. इसी वजह से कई लोग इसे घर, बालकनी या गार्डन में लगाते हैं. हालांकि, इस दावे को पूरी तरह साबित करने वाले वैज्ञानिक सबूत बहुत कम हैं.

गेंदा का पौधा

Pc -gemini

गेंदा का पौधा लगभग हर घर में आसानी से लगाया जा सकता है. इसकी तेज खुशबू की वजह से कई लोग मानते हैं कि सांप इसके आसपास कम आते हैं. इसके अलावा गेंदा का पौधा घर, बालकनी और गार्डन की सुंदरता भी बढ़ाता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर घर के आसपास घास या झाड़ियां ज्यादा हैं, तो उन्हें समय-समय पर साफ करते रहें. घर के आसपास बेकार सामान या लकड़ी का ढेर न लगने दें. अगर कभी सांप दिखाई दे, तो उससे दूर रहें और तुरंत वन विभाग या किसी प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को जानकारी दें.

यह भी पढ़ें: छिपकलियों से छुटकारा चाहिए? मानसून में अपनाएं ये 5 आसान उपाय

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola