ePaper

घर में उगाएं ये 5 जड़ी-बूटियां, स्वाद के साथ स्वास्थ्य के भी मिलेंगे फायदे

Updated at : 09 Nov 2023 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
घर में उगाएं ये 5 जड़ी-बूटियां, स्वाद के साथ स्वास्थ्य के भी मिलेंगे फायदे

सभी जड़ी बूटियों को घर पर उगाया नहीं जा सकता है, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे है जिसे घर पर आसानी से उगाया जा सकता है. इतना ही नहीं ये पौधे खाने के स्वाद में भी चार चांद लगाते हैं.

विज्ञापन
undefined

जड़ी बूटियां (हर्ब्स) सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है. इनका उपयोग दवाइयों के अलावा सुगंध के लिए भी किया जाता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, प्रकृति में 100 से ज्यादा प्रकार की जड़ी बूटियां पाई जाती हैं, लेकिन सभी को घर पर उगाया नहीं जा सकता है, लेकिन इनमें से कुछ जड़ी बूटियों को घर पर उगाया जा सकता है. 

undefined

अगर आप अपनी बालकनी या गार्डन में इन्हें उगाने की सोच रहे हैं, तो आप इन जड़ी बूटियों को लगा सकते है. इनकी देखभाल करना भी आसान है और ये आपके खाने के स्वाद को भी बढ़ा देगा. आइए जानते हैं कौन सी है वो जड़ी- बूटियां.

Also Read: उबले अंडे या ऑमलेट, किसे खाने से मिलता है ज्यादा पोषण? जानें
undefined
तुलसी

तुलसी पत्ता सबसे प्रचलित जड़ी बूटियों में से एक है. अपने औषधीय गुणों के लिए लोकप्रिय तुलसी अधिकतर लोगों के घरों में जरूर से जरूर होता है. तुलसी का उपयोग सर्दी-खांसी, त्वचा संक्रमण और एलर्जी को ठीक करने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, तुलसी को खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आप तुलसी को घर पर आसानी से उगा सकते है.

undefined
तुलसी

एक गमले में जैविक खाद का उपोय कर आप ऐसा कर सकते हैं. ध्यान रहे कि गमले में पानी के निकास की भी सुविधा हो. वहीं गर्मियों में इसे हर दिन और सर्दियों में एक दिन छोड़कर पानी देने की जरूरत होती है. आप तुलसी का सेवन काढ़ा, तुलसी वाली चाय के लिए भी उपयोग कर सकते हैं.

Also Read: Nose Shape Personality Traits: अपने नाक के आकार से जानिए कैसी है आपकी पसर्नालिटी
undefined
मिंट

मिंट यानि कि पुदीना अपने सुगंध के लिए खासा मशहूर है. गर्मियों में पुदीने का जूस का काफी आनंद लिया जाता है. मिंट के पौधे को पूरी तरह से धूप की रौशनी की जरूरत नहीं पड़ती है. ये छांव में भी आसानी से उग जाती है. ये पौधे नमी वाली मिट्टी में आसानी से उगती है इसलिए इसे ज्यादा पानी देने की भी जरूरत नहीं होती है.

undefined
धनिया

हर खाने के स्वाद मे चार चांद लगाता है धनिया. अपनी सुगंध और स्वाद के लिए पॉप्युलर धनिया स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा है. धनिया उगाना आसान है, लेकिन इसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है. धनिये को पौधे को आप गमले में उगा सकते हैं. ध्यान रहे कि इसके पौधे को आंशिक रूप से सुर्य की रोशनी की जरूरत पड़ती है. साथ ही इसे लगातार पानी भी देते रहना होता है.

undefined
लेमन ग्रास

लेमन ग्रास अपने कीटनाशक क्वालिटी के लिए खासा जाने जाते हैं. इस पौधे के गंध से मच्छर भी दूर भागते हैं. लेमन ग्रास के स्वास्थ्य संबंधी गुणों के कारण इसका उपयोग चाय के रूप में भी किया जाता है. ये पौधे गर्म तथा ह्यूमिड वातावरण में अच्छे से उगते हैं.

undefined
रोजमेरी

सुईं जैसे पत्तियों वाली रोजमेरी हर मौसम में जड़ी-बूटी प्रदान करता है. खाने में स्वाद बढ़ाने से लेकर अपने औषधीय गुणों के लिए ये पौधा खासा लोकप्रिय है. इसे उगानें का सबसे सही समय नवंबर से मार्च तक है. इस पौधे को 5 से 6 घंटो की जरूरत होती है.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola