बैग या कपड़ों की चेन अटकने से हैं परेशान? घर में रखी इन चीजों से मिनटों में करें ठीक
PC: बैग और कपड़ों के चेन ठीक करने के टिप्स (AI Generated)
How to Fix a Stuck Zipper: बैग या कपड़ों की अटकी चेन से हैं परेशान? दर्जी के पास जाने से पहले आजमाएं ये आसान घरेलू हैक्स. इनकी मदद से मिनटों में ठीक करें खराब चेन.
How to Fix a Stuck Zipper: बैग हो या कोई पसंदीदा जैकेट, पैंट या ड्रेस, चेन खराब होने पर पूरी चीज इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. कई बार चेन अटकने लगती है, स्लाइडर आगे-पीछे नहीं होता या चेन के दांत अलग हो जाते हैं. ऐसी छोटी-सी परेशानी के लिए हर बार दर्जी के पास जाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू हैक्स की मदद से आप चेन (How to Fix a Stuck Zipper) को घर पर ही ठीक कर कर सकती हैं.
चेन अटक रही है तो मोम की लें मदद
अगर चेन ऊपर-नीचे करते समय अटक रही है या बहुत टाइट चल रही है, तो मोम आपके काम आ सकता है. इसके लिए मोमबत्ती का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे चेन के दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद स्लाइडर को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें. मोम की वजह से चेन थोड़ी स्मूद हो सकती है और स्लाइडर आसानी से चलने लगेगा.
How to Fix a Stuck Zipper: पेंसिल की ग्रेफाइट भी आएगी काम
यह हैक खासतौर पर तब काम आ सकता है जब चेन अटक रही हो. एक साधारण पेंसिल लें और उसके नुकीले हिस्से को चेन के दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें. पेंसिल की ग्रेफाइट चेन को थोड़ी चिकनाई देने का काम कर सकती है. इसके बाद स्लाइडर को धीरे से चलाएं. यह तरीका छोटी-मोटी रुकावट के लिए आजमाया जा सकता है. चेन को जोर से खींचने से बचें, वरना स्लाइडर खराब हो सकते हैं.
स्लाइडर ढीला हो गया है तो ये ट्रिक आजमाएं
कई बार चेन के दांत सही होते हैं, लेकिन स्लाइडर ढीला होने की वजह से चेन बंद नहीं रहती. ऐसी स्थिति में छोटे प्लायर की मदद ली जा सकती है. प्लायर से स्लाइडर के दोनों किनारों को बहुत हल्के हाथ से थोड़ा दबाएं. इसके बाद चेन लगाकर देखें. यह काम करते समय ज्यादा प्रेशर बिल्कुल न डालें. स्लाइडर बहुत ज्यादा दब गया तो वह चेन पर चलना बंद कर सकता है.
चेन में कपड़ा फंस गया है तो
कपड़े की चेन में कई बार कपड़े का छोटा हिस्सा स्लाइडर में फंस जाता है. ऐसी स्थिति में चेन को जोर से खींचने की बजाय पहले उसे वहीं रोक दें. फंसे हुए कपड़े को उंगलियों या किसी कुंद पिन की मदद से धीरे-धीरे (How to Fix a Stuck Zipper) बाहर निकालें. कपड़ा निकलने के बाद चेन को धीरे-धीरे चलाकर देखें. अगर कपड़ा ज्यादा फंस गया है, तो खींचने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे कपड़ा फट सकता है.
यह भी पढ़ें: गंदा सीलिंग फैन मिनटों में होगा साफ, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










