रम-व्हिस्की खरीदते समय क्या आप भी नहीं पढ़ते लेबल? FSSAI ने बताया क्यों है यह बड़ी गलती

Updated:
विज्ञापन

शराब खरीदते समय लेबल क्यों पढ़ना चाहिए (PC: AI Image)

FSSAI Alcohol Ban: प्रोडक्ट का लेबल सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जरूरी जानकारी का स्रोत होता है. जानिए FSSAI के नियम और खरीदारी से पहले किन बातों पर ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

FSSAI Alcohol Ban: हममें से ज्यादातर लोग कोई भी पैक्ड प्रोडक्ट खरीदते समय सिर्फ उसका नाम या ब्रांड देखते हैं. लेकिन क्या आपने कभी उसके लेबल पर लिखी जानकारी ध्यान से पढ़ी है? FSSAI का कहना है कि प्रोडक्ट का लेबल पढ़ना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे आपको पता चलता है कि आप आखिर खरीद क्या रहे हैं.

रम और व्हिस्की को लेकर FSSAI ने क्यों की कार्रवाई?

हाल ही में FSSAI ने कुछ शराब बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. रेगुलेटर का कहना है कि कुछ निर्माता तय नियमों का पालन किए बिना ऐसे प्रोडक्ट बेच रहे थे, जिनमें आर्टिफिशियल या आइडेंटिकल फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया था. इसी वजह से कुछ प्रोडक्ट्स की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है.

रम और व्हिस्की में क्यों मिलाए जाते हैं आर्टिफिशियल फ्लेवर?

Artificial vs Natural Flavour in Liquor (PC: AI Image)
Artificial vs Natural Flavour in Liquor (PC: AI Image)

FSSAI के मुताबिक, कुछ कंपनियां अपनी ड्रिंक्स को न्यूट्रल अल्कोहल या एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल से तैयार करती हैं. इस तरह के अल्कोहल में रम या व्हिस्की जैसा नेचुरल स्वाद और खुशबू नहीं होती. इसलिए बाद में उसी स्वाद और महक को देने के लिए आर्टिफिशियल या आइडेंटिकल फ्लेवरिंग एजेंट मिलाए जाते हैं. आसान शब्दों में कहें तो जिस स्वाद और खुशबू को नेचुरल तरीके से आना चाहिए, उसे कुछ मामलों में अलग से फ्लेवर मिलाकर तैयार किया जाता है.

लेबल पढ़ना क्यों है जरूरी?

FSSAI का मानना है कि हर ग्राहक को यह जानने का अधिकार है कि वह जो प्रोडक्ट खरीद रहा है, उसमें क्या-क्या इस्तेमाल किया गया है. इसलिए किसी भी पैक्ड प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसका लेबल जरूर पढ़ना चाहिए. इससे आप प्रोडक्ट के इंग्रीडिएंट्स, फ्लेवर, निर्माण से जुड़ी जानकारी और FSSAI लाइसेंस नंबर जैसी जरूरी बातें जान सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सैनिटरी पैड खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, डॉक्टरों ने बताया सही प्रोडक्ट चुनने का तरीका

Latest FSSAI News on Liquor: FSSAI के मुख्य नियम क्या कहते हैं?

Latest FSSAI News on Liquor (PC: AI Image)
Latest FSSAI News on Liquor (PC: AI Image)
  • अगर किसी प्रोडक्ट में आर्टिफिशियल या सिंथेटिक फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया है, तो उसे 'नेचुरल' नहीं कहा जा सकता.
  • अगर किसी ड्रिंक में रम या व्हिस्की जैसा स्वाद फ्लेवरिंग एजेंट की मदद से दिया गया है, तो उसकी लेबलिंग भी उसी हिसाब से होनी चाहिए.
  • हर पैक्ड प्रोडक्ट पर इस्तेमाल किए गए इंग्रीडिएंट्स की पूरी जानकारी देना जरूरी है.
  • FSSAI लाइसेंस नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पैकेट पर साफ दिखाई देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखने में कैसे मदद करता है कीवी? जानिए फायदे, सही मात्रा और जरूरी सावधानियां


विज्ञापन
मेघा रॉय

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola