ePaper

Homemade Toner For Glowing Skin: सिर्फ 7 दिन में निखरेगी स्किन, जानिए संतरे के टोनर का कमाल

Updated at : 14 May 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
Glowing Skin Beauty Hacks

Glowing Skin Beauty Hacks

Homemade Toner For Glowing Skin : अब आप संतरे के छिलके से पा सकती है ग्लोइंग स्किन.बस आपको करना होगा यह काम.

विज्ञापन

Homemade Toner For Glowing Skin: गर्मियों में धूप, धूल और पसीने से स्किन डल और बेजान लगने लगती है. ऐसे में बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स भी कई बार असर नहीं दिखा पाते है. लेकिन अगर आप सिर्फ 7 दिनों में चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं तो आजमाइए संतरे के छिलके से बना घरेलू विटामिन-C टोनर.इसके साथ ही संतरे के छिलके हमेशा ही स्किन के लिये फायदेमंद होते हैं.

संतरे का टोनर के फायदे

  • विटामिन-C से भरपूर: स्किन को ब्राइट करता है और डलनेस दूर करता है.
  • नेचुरल एक्सफोलिएशन: डेड स्किन सेल्स हटाकर चेहरे को फ्रेश बनाता है.
  • पिंपल्स और स्पॉट्स पर असरदार: दाग-धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करता है.
  • स्किन टाइटनिंग: ओपन पोर्स को कम करता है और स्किन को करता है टोन.

ऐसे बनाएं घर पर विटामिन-सी टोनर

  • संतरे के सूखे छिलके (2-3 संतरे)
  • 1 कप पानी
  • स्प्रे बॉटल

बनाने का तरीका

  • संतरे के छिलकों को धूप में अच्छे से सूखा लें.
  • इन्हें एक पैन में पानी के साथ 10 मिनट तक उबालें.
  • पानी को छानकर ठंडा होने दें.
  • अब इस टोनर को एक स्प्रे बॉटल में भर लें.

कैसे करें इस्तेमाल

  • रोज सुबह-शाम चेहरे को क्लीन करने के बाद इस टोनर को स्प्रे करें.
  • 2 हफ्तों में स्किन ब्राइट और क्लीन दिखने लगेगी.

ध्यान दें

  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • फ्रिज में रखें और 5–7 दिनों में इस्तेमाल कर लें.

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola