ePaper

Homemade Shampoo For Hair Growth: घर पर बनाएं नेचुरल शैंपू और पाएं लम्बे, घने और चमकदार बाल

Updated at : 12 Mar 2025 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Shampoo

Homemade Shampoo

Homemade Shampoo For Hair Growth: अपने बालों की सेहत के लिए नेचुरल चीजों से बने शैम्पू का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. घर पर बनाए गए शैम्पू से आपके बाल घने, हेल्दी और चमकदार हो जाएंगे. इसलिए आज, हम आपको बताएंगे कि आप घर पर आसानी से नेचुरल चीजों से शैम्पू कैसे बना सकती हैं.

विज्ञापन

Homemade Shampoo:  मार्केट में मिलने वाले शैंपू में कई तरह के हानिकारक केमिकल होते हैं, जो आपके बालों को धीरे-धीरे पतला और रूखा बना देते हैं. इसके कारण बाल झड़ना, डैंड्रफ जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. इसलिए, अपने बालों की सेहत के लिए नेचुरल चीजों से बने शैम्पू का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. घर पर बनाए गए शैम्पू से आपके बाल घने, हेल्दी और चमकदार हो जाएंगे. इसलिए आज, हम आपको बताएंगे कि आप घर पर आसानी से नेचुरल चीजों से शैम्पू कैसे बना सकती हैं.

शिकाकाई पाउडर और आंवला पाउडर

शैंपू तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कप शिकाकाई पाउडर और 1/2 कप आंवला पाउडर को एक बर्तन में मिलाएं. शिकाकाई पाउडर बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद है और आंवला पाउडर बालों को मजबूत और काला बनाता है.

अन्य चीजें मिलाएं

इसके बाद दूसरे बर्तन में 1/2 कप नारियल तेल, 1/4 कप जैतून तेल, 2 बड़े चम्मच शहद, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच विटामिन ई तेल डालकर अच्छे से मिला लें. नारियल तेल और जैतून तेल बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं, जबकि शहद और नींबू का रस बालों को साफ और स्वस्थ बनाते हैं. वहीं विटामिन ई तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Rice Flour Hair Mask: चावल के आटे से पाएं सैलून जैसा चमकदार बाल, पहली बार में ही फर्क देखें

दोनों मिश्रण को मिलाएं

अब शिकाकाई पाउडर और आंवला पाउडर के मिश्रण को दूसरे मिश्रण के साथ अच्छे से मिला लें. आपका नेचुरल शैम्पू तैयार है.

इस्तेमाल करें

अब आप अपने बालों को अच्छे से ठन्डे पानी से गीला कर लें. फिर तैयार शैम्पू को पानी में मिलकर शैम्पू जैसा कंसिस्टेंसी बना लें. इसके बाद नार्मल शैम्पू की तरह इसे अपने बालों की जड़ों तक ले जाकर साफ करें. फिर गुनगुने पानी से हेयर वाश कर लें. 

यह भी पढ़ें: Long Hair Secret: सरसों के तेल में ये सीक्रेट चीज मिलाकर बालों में लगा लें, फिर बाल होंगे कमर तक लंबे

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola