Homemade Ice Cream Recipe: बचे हुए चावलों से बनाएं क्रीमी आइसक्रीम,जानें सीक्रेट रेसिपी

Published by :Shinki Singh
Published at :22 Apr 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Ice Cream Recipe

Homemade Ice Cream Recipe

Homemade Ice Cream Recipe : जानें इस अनोखी और आसान रेसिपी के बारे में जो न केवल स्वाद में लाजवाब है और गर्मी के लिये बेस्ट है.

विज्ञापन

Homemade Ice Cream Recipe : गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आज हम आपको आइसक्रीम की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जाे आपके घर में बचे चावल से ही तैयार हाे जाएगी.सुन कर अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है आप चावल से बहुत ही टेस्टी आइसक्रीम बना सकते हैं. जो न केवल खाने में लाजवाब लगेगा. चलिए जानते हैं इस आसान और स्वादिष्ट आइसक्रीम को बनाने का तरीका.

सामग्री

  • पके हुए चावल (बचे हुए) – 1 कप
  • दूध – 2 कप (उबला और ठंडा)
  • कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप (या स्वादानुसार चीनी)
  • फ्रेश क्रीम / अमूल क्रीम – 1/2 कप
  • इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – 2-3 चम्मच (बादाम, काजू, पिस्ता)
  • वनीला एसेंस – 1/2 चम्मच

बनाने की विधि

  • ब्लेंडिंग करें: मिक्सर में पके हुए चावल, दूध और कंडेन्स्ड मिल्क डालें. इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूद पेस्ट ना बन जाए.
  • मिक्सिंग: अब इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें फ्रेश क्रीम, इलायची पाउडर और वनीला एसेंस मिलाएं. चाहें तो कुछ ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.
  • फ्रीज करने के लिए तैयार करें: तैयार मिक्सचर को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें. ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स से सजाएं.
  • फ्रीज करें: कंटेनर को फ्रीजर में 6 से 8 घंटे के लिए रखें या ओवरनाइट जमने दें.
  • सर्व करें: जम जाने के बाद स्कूप करें और सर्व करें. चाहें तो ऊपर से हनी, चॉकलेट सिरप या और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola