अपने घुटने और कुहनी के कालेपन को इन 5 ट्रिक्स से करें दूर, बस एक महीने में दिखेगा फर्क

काला पड़ा घुटना, Pic Credit- Chatgpt
Home Remedies For Dark Elbows And Knees: अपने हाथों की कुहनी और घुटनों के कालेपन से परेशान हैं? जानिए 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय जैसे नींबू-शहद, बेसन-दही, आलू का रस, एलोवेरा जेल और नारियल तेल, जो सिर्फ 1 महीने में आपके त्वचा को निखार और चमक देंगे.
Home Remedies For Dark Elbows And Knees: हाथों की कुहनी और घुटनों में काला पड़ जाना आज के समय में लोगों की आम समस्या बन गयी है. क्योंकि ये समस्या लोगों की खूबसूरती को प्रभावित करने के साथ साथ उनके कॉन्फिडेंस को भी कम करता है. दरअसल ये धूप, धूल-मिट्टी, और त्वचा की मृत कोशिकाओं के जमा होने के कारण होता है. कई लोगों को लगता है कि इसे कभी ठीक नहीं किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं है. आप चाहें तो घरेलू उपायों की मदद से इन समस्याओं से 1-2 महीने में निजात पा सकते हैं. तो आइये जानते हैं इन प्रोब्लेम को कैसे दूर किया जा सकता है.
नींबू और शहद
नींबू में मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण और शहद की मॉइश्चराइजिंग क्षमता कुहनी और घुटनों के कालेपन को कम करने में मदद करती है. नींबू के रस में थोड़ा शहद मिलाकर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें.
Also Read: Korean Glass Skin: पाएं शीशे जैसी ग्लोइंग स्किन, बस अपनाएं ये आसान स्किनकेयर रूटीन
बेसन और दही का पेस्ट
बेसन और दही का मिश्रण त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर निखार लाता है. इसके लिए आपको घुटनों और कुहनी पर 15 मिनट तक लगाकर रखना होगा. इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें. लगातार ऐसा करने से 1 महीने में इसका रिजल्ट दिखने लगेगा.
आलू का रस
आलू के रस में भी नेचुरल ब्लीचिंग के गुण मौजूद रहते हैं. बस आपको आलू को काटकर इससे प्रभावित हिस्सों लगाना होगा. लगातार 5 से 10 मिनट तक काले पड़े जगहों पर रगड़ना होगा. फिर इसके बाद इसे 10 मिनट बाद धो लेना होगा. इससे न सिर्फ त्वचा का कालापन दूर होता है बल्कि इससे मुलायम भी होता है.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और त्वचा को मुलायम करने वाले गुण होते हैं. रोजाना प्रभावित हिस्सों पर एलोवेरा जेल लगाने से न सिर्फ आपके घुटने और हाथों के कालेपन को दूर करेगा बल्कि त्वचा को हाइड्रेट भी करेगा.
नारियल तेल
सोने से पहले कुहनी और घुटनों पर हल्का नारियल तेल लगाना भी फायदेमंद है. यह त्वचा को पोषण देता है और कालेपन को धीरे-धीरे कम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




