Home Remedies for Acne: 7 दिन में चेहरे के मुंहासों से छुटकारा पाएं, जानिए ये 4 आसान और असरदार देसी उपाय

Updated at : 01 Jul 2025 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
Home Remedies for Acne

Home Remedies for Acne

Home Remedies for Acne: अगर आप भी मुंहासों से परेशान हैं और जल्दी असर दिखाने वाले घरेलू तरीके ढूंढ रहे हैं, तो ये चार सरल और असरदार उपाय आपके लिए हैं. आइये जानते हैं की आप कैसे घरेलु उपायों से चेहरे के मुंहासे को 7 दिन में कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Home Remedies for Acne: चेहरे पर पर मुंहासे होना एक आम समस्या है, लेकिन यह खूबसूरती को बिगाड़ देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान और देसी नुस्खों से आप सिर्फ सात दिन में अपने चेहरे को साफ और दमकता हुआ बना सकते हैं? बिना महंगे प्रोडक्ट्स के, घर पर ही ये उपाय आपकी स्किन को हेल्दी और निखार देंगे. अगर आप भी मुंहासों से परेशान हैं और जल्दी असर दिखाने वाले घरेलू तरीके ढूंढ रहे हैं, तो ये चार सरल और असरदार उपाय आपके लिए हैं. तो आइये जानते हैं की आप कैसे घरेलु उपायों से चेहरे के मुंहासे को 7 दिन में कम कर सकते हैं.

नीम का पेस्ट लगाएं

नीम में कई तरह के रोगाणु मारने वाले गुण होते हैं. आप नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को रोजाना मुंहासों वाली जगह पर लगाएं. इससे आपकी त्वचा साफ होगी और मुंहासे जल्दी ठीक होंगे.

शहद और दालचीनी का मास्क

शहद और दालचीनी दोनों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. एक चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं. इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें. यह मास्क मुंहासों को कम करता है और दाग भी हल्का करता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरा 10 साल छोटा दिखेगा अगर अपनाएं ये 3 ब्यूटी हैबिट्स

ये भी पढ़ें: Skincare Tips: आपकी त्वचा के लिए ये 5 स्किनकेयर टिप्स जानना है जरूरी, तुरंत अपनाएं

हल्दी और दूध से फेस पैक बनाएं

हल्दी में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं और दूध त्वचा को मुलायम बनाता है. आप थोड़ी हल्दी लेकर उसमें दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ़ और दमकदार हो जाएगी.

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

एलोवेरा त्वचा को ठंडक और आराम देता है. आप ताजा एलोवेरा जेल निकालकर मुंहासों पर रोज लगाएं. यह त्वचा के बैक्टीरिया को कम करता है और नए दाने बनने से रोकता है. इससे आपकी स्किन जल्दी ठीक होकर सुंदर दिखेगी.

ये भी पढ़ें: Tips to Stop Hair Fall: बालों के झड़ने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

ये भी पढ़ें: Natural Beauty Hacks: बिना मेकअप भी पाएं दमकती और फ्रेश त्वचा, जानिए आसान और असरदार नुस्खे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola