Beauty Tips: चेहरा 10 साल छोटा दिखेगा अगर अपनाएं ये 3 ब्यूटी हैबिट्स

Updated at : 01 Jul 2025 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Home Remedy For Glowing Skin

Home Remedy For Glowing Skin

Beauty Tips: इस आर्टिकल में हम आपको तीन ऐसे ही असरदार ब्यूटी हैबिट्स बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को निखारेंगे और उम्र के असर को कम करेंगे.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा जवान और चमकदार दिखे. लेकिन उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और दाग-धब्बे आना आम बात है. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कुछ आसान और रोजाना की आदतें अपना कर आप अपना चेहरा 10 साल छोटा दिखा सकते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको तीन ऐसे ही असरदार ब्यूटी हैबिट्स बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को निखारेंगे और उम्र के असर को कम करेंगे. तो आइए जानते हैं ये 3 ब्यूटी हैबिट्स.

Beauty Tips: फेस क्लींजिंग और मॉइस्चराइजिंग

दिनभर धूल, प्रदुषण और पसीने से स्किन थक जाती है. अगर आप रात को सोने से पहले हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ कर के हल्का मॉइस्चराइजर लगाएंगे, तो स्किन को सही आराम मिलेगा. इससे चेहरे की रौनक बनी रहेगी और झुर्रियां जल्दी नहीं आएंगी. यह एक बहुत ही आसान आदत है लेकिन इसका असर बहुत गहरा होता है.

ये भी पढ़ें: Skincare Tips: आपकी त्वचा के लिए ये 5 स्किनकेयर टिप्स जानना है जरूरी, तुरंत अपनाएं

Beauty Tips: सनस्क्रीन को अपनी स्किन के दोस्त की तरह मानें

धूप में निकलने से स्किन पर टैनिंग, डार्क स्पॉट और एजिंग के निशान जल्दी दिखने लगते हैं. अगर आप हर दिन SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएंगे, तो सूरज की किरणें आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगी. यह हैबिट चेहरे को जवान और हेल्दी बनाए रखने में बहुत मदद करती है. चाहे मौसम कोई भी हो, सनस्क्रीन कभी स्किप न करें.

Beauty Tips: अच्छी नींद और सही खान-पान

स्किन की असली चमक तब आती है जब शरीर अंदर से हेल्दी होता है. हर दिन 7–8 घंटे की नींद और ताजे फल, पानी, हरी सब्जियां लेने से चेहरा तरोताजा दिखता है. जंक फूड, नींद की कमी और स्ट्रेस चेहरे पर उम्र के निशान ला देते हैं. एक अच्छा डेली रूटीन आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा नहीं होने देगा.

ये भी पढ़ें: Tips to Stop Hair Fall: बालों के झड़ने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

ये भी पढ़ें: Natural Beauty Hacks: बिना मेकअप भी पाएं दमकती और फ्रेश त्वचा, जानिए आसान और असरदार नुस्खे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola