Home Gardening: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो ऐसे बचाएं उसकी जान

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 28 Mar 2024 1:39 PM

विज्ञापन

Home Gardening: अगर आपके घर पर पौधे हैं और उसके पत्ते पीले पड़ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काम की हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिससे आप उसकी जान बचा सकते हैं.

विज्ञापन

Home Gardening: अगर आपके घर पर भी पौधे हैं और उनकी पत्तियां पीली पड़ रहीं हैं तो ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप उन पौधों की समय रहते जांच कर सकते हैं और उनकी जान भी बचा सकते हैं. यह बात तो आप सभी को पता होगी कि जब भी किसी पौधे की सेहत खराब होती है उसका पहला असर उसकी पत्तियों पर दिखाई देता है. इनमें से एक पत्तों का पीला पड़ना भी है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से पत्तों को पीला होने से रोक सकते हैं.

स्ट्रेस की जांच करें

अगर आपको यह दीखता है कि आपके पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो ऐसे में आपके लिए स्ट्रेस के सिम्टम्स की जांच करना जरूरी हो जाता है. इनमें से सबसे कॉमन पौधे में बहुत अधिक या बहुत कम पानी होना है. यह जांचने के लिए कि आपके पौधे को कितनी नमी मिल रही है, पौधे की मिट्टी में लगभग एक इंच उंगली दबाएं, इससे आपको उसकी नमी का अंदाजा लग जाएगा.

Also Read: Nightmares: आपको भी रात में अगर आते हैं बुरे सपने, तो जान लीजिए इसकी वजह

पेस्ट इंफेस्टेशन हो सकता है कारण

जहां कम और अधिक पानी देना पत्तियों के पीले होने के दो सबसे आम कारण हैं लेकिन, अगर आप उन्हें पत्तियों के पीले पड़ने के पीछे मुख्य कारण नहीं मानते हैं तो ऐसे में तो पेस्ट इंफेस्टेशन इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है. हालांकि आंखों से इसे देख पाना काफी कठिन है. बता दें माइलबग्स या स्पाइडर माइट्स आपके पौधे की पत्तियों के पीले पड़ने के पीछे एक मुख्य कारण हो सकते हैं.

धूप में रखना फायदेमंद

अगर आपके पौधों को सही मात्रा में धूप नहीं मिल रही है तो यह भी एक कारण हो सकते हैं उसके पत्तियों के पीले पड़ने का. अगर आपके अपार्टमेंट में सही मात्रा में धूप नहीं पहुंचती तो ऐसे में आप इन पौधों को थोड़ी देर के लिए छत पर रख सकते हैं. उनके लिए यह धूप काफी फायदेमंद होगा.

Also Read: Bixa Orellana: इस चीज से बनते है महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, खेती कर हो सकती है लाखों की कमाई

फोटोसिंथेसिस में रुकावट

आप मान सकते हैं कि आपके पौधे को मिट्टी से सभी जरुरी पोषक तत्व मिल रहे हैं, लेकिन अगर पत्तियां पीली हो रही हैं, तो यह पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है जो फोटोसिंथेसिस में रुकावट डाल रहे हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola